
कोरोन मरीजों के मसीहा बने टीवी के 'राम' गुरमीत, खोला कोविड हॉस्पिटल
AajTak
गुरमीत चौधरी ने गरीबों और मिडिल क्लास लोगों को ध्यान में रखते हुए हाल ही में महाराष्ट्र के नागपुर में ‘आस्था’नाम का एक कोविड हॉस्पिटल खोला है. गुरमीत कहते हैं कि ये लोगों का प्यार है कि मैं अपनी जिंदगी में कलाकार के रूप में सफल हो पाया और मुझे लगता है कि अब मेरी बारी है.
ढेर सारी फिल्मों में नायक की भूमिका निभाकर और टीवी पर भगवान राम के किरदार को निभाने के बाद एक्टर गुरुमीत चौधरी अब रियल लाइफ में भी एक असली नायक की तरह उभरकर देश के सामने आए हैं. गुरमीत चौधरी ने गरीबों और मिडिल क्लास लोगों को ध्यान में रखते हुए हाल ही में महाराष्ट्र के नागपुर में ‘आस्था’नाम का एक कोविड हॉस्पिटल खोला है. इस हॉस्पिटल के बारे में बात करते हुए गुरमीत चौधरी कहते हैं- ‘अभी कुछ महीनों पहले मेरे एक मीडिया मित्र ने मुझसे कोविड से जुड़ी एक मदद मांगी थी, जब मैंने उसकी मदद करने के लिए अपने सोशल मीडिया का सहारा लिया तो मुझे पता चला कि कोरोना की वजह से देश में हालात कितने ज्यादा खराब चल रहे हैं. तब मेरे दिमाग में ये ख्याल आया कि मुझे लोगों की मदद के लिए एक असली नायक की तरह काम करना होगा’.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












