
कोरोना: 30% लोगों में खत्म हो चुकी हाइब्रिड इम्यूनिटी, जल्द 70% तक पहुंच जाएगा यह आंकड़ा : BHU
AajTak
BHU के जीन वैज्ञानिक प्रो. ज्ञानेश्वर चौबे ने बताया कि कोरोना महामारी पर शुरुआत से अबतक वे दो साल से अध्ययन कर रहे हैं. तीसरी वेव में ओमीक्रॉन की वजह से रिइंफेक्शन बढ़ गया, लेकिन 15% के ऊपर नहीं गया यानी जो कोरोना को मात दे चुके हैं, उन्हें डरने की जरूरत नहीं है.
कोरोना के खिलाफ जंग में चौथी लहर एक बार फिर से पांव पसार रही है. ऐसे में BHU के जीन वैज्ञानिक के सीरो सर्वे के आधार पर जो रिपोर्ट तैयार की है वह अच्छी और बुरी दोनों है. बुरी इसलिए क्योंकि सीरो सर्वे में पता चला है कि 30% लोगों में हाइब्रिड इम्यूनिटी खत्म हो चुकी है जो आगे चलकर 70% तक खत्म हो जाएगी. वहीं अच्छी खबर यह है कि कोरोना की यह चौथी लहर घातक या मारक नहीं होगी. चौथी वेव तीसरी से काफी हल्की होगी, लेकिन कोई देशव्यापी वेव की आशंका अब नहीं दिख रही है.
जहां लो लेवल की एंटीबॉडी वह सतर्कता जरूरी
जीन वैज्ञानिक ने चौथी लहर के खतरनाक होने के बारे में बताया कि कुछ ही रीजन में इसका प्रभाव दिख रहा है. वहां एक लेवल तक जाने के बाद घटने लगेगा तो फिर दूसरे रीजन में यह फैलेगा. ऐसा हो सकता है कि जहां-जहां लो लेवल की एंटीबॉडी है, वहां कोरोना अटैक करे, लेकिन फिर सचेत रहना होगा खासकर बीमार ग्रस्त लोगों को.
वाराणसी में 116 लोगों पर किया सीरो सर्वे
BHU के जीन वैज्ञानिक प्रो. ज्ञानेश्वर चौबे ने बताया कि कोरोना महामारी पर शुरुआत से अबतक दो साल से अध्ययन कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि तीसरी लहर के खत्म होने के बाद गुरुवार को फिर एक सर्वे किया गया, जिसमें वाराणसी के 116 लोगों में एंटीबॉडी के लेवल के वैरिएशन का अध्ययन किया. इसमें पाया गया कि 30% लोगों में एंटीबॉडी एकदम से खत्म पाई गई. जो आने वाले दिनों में जब 70% लोगों में खत्म हो जाएगी तो ऐसे में आने वाले दिनों में नई वेब की आशंका बढ़ जाएगी.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.







