
कोरोना से रिकवरी के बाद भी सदमे से उबर नहीं पा रहे लोग, ICMR की स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा
AajTak
एक नई स्टडी में सामने आया है कि कोरोना से ठीक होने के बाद भी ज्यादातर लोग किसी न किसी सदमे का सामना कर रहे हैं. इसके अलावा बीमारी की जानकारी न होना और संक्रमण फैलने के डर ने लोगों के मन में खुद के लिए भेदभाव भी पैदा कर दिया.
कोरोना से ठीक होने के बाद लंबे समय तक इसके लक्षण होने की बातें तो कई स्टडी में सामने आ चुकीं हैं. लेकिन अब एक नई स्टडी में सामने आया है कि कोरोना से रिकवर होने के बाद भी ज्यादातर लोग सदमे से हैं और इससे उबर नहीं पा रहे हैं. चौंकाने वाली ये जानकारी केंद्र सरकार की संस्था इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च यानी ICMR की स्टडी में सामने आई है.
इस स्टडी में सामने आया कि कोरोना से ठीक होने के बाद भी ज्यादातर लोग ऐसे थे, जो किसी न किसी तरह के सदमे और भेदभाव का सामना कर रहे हैं. ऐसे लोगों में बीमारी के अजीबो-गरीब बर्ताव, उसके ट्रांसमिशन और रोकथाम की जानकारी को लेकर कमी की वजह से डर रहा, जिसने उनके मन में सदमा और खुद को लेकर एक भेदभाव पैदा कर दिया.
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल स्टेटिस्टिक्स (NIMS) की सीनियर साइंटिस्ट डॉ. सरिता नायर ने न्यूज एजेंसी को बताया कि कोरोना से ठीक होने के बाद लोगों को किस तरह के सदमे से गुजरना पड़ा? इसका कारण क्या रहा? ये समझने के लिए 7 राज्यों के 18 जिलों में स्टडी की गई थी.
ये भी पढ़ें-- Covid 19 Fast Recovery Diet: कोरोना से जल्दी होना चाहते हैं ठीक? जानें क्या खाएं और क्या नहीं
इस स्टडी में पता चला कि कोविड से ठीक हो चुके 60% लोग ऐसे थे, जिन्हें बीमारी का सही कारण, ट्रांसमिशन का तरीका और इसकी रोकथाम के सारे उपायों के बारे में पता था. ICMR-NIMS के डायरेक्टर डॉ. एम. विष्णु वर्धन राव ने न्यूज एजेंसी को बताया कि स्टडी में शामिल 80.5% लोगों ने बताया कि वो ठीक होने के बाद भी कम से कम किसी एक सदमे का सामना कर रहे हैं. जबकि, 51.3% ऐसे थे, जो किसी गंभीर सदमे का सामना कर रहे थे.
डॉ. सरिता नायर ने बताया कि अलग-अलग जगहों पर लोगों को अलग-अलग तरह के सदमों का सामना करना पड़ा है. उन्होंने बताया कि संक्रमण फैलने का डर और सही जानकारी न होने की कमी ने लोगों में खुद को लेकर भेदभाव पैदा कर दिया. उन्होंने कहा कि जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ, कोरोना के ट्रांसमिशन और उसके उपायों के बारे में सही जानकारी देना जरूरी है, ताकि ऐसे भेदभाव को खत्म किया जा सके.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







