
कोरोना महामारी के बीच अब मारबर्ग संक्रमण ने बढ़ाई टेंशन, इस देश में मिले दो संदिग्ध मरीज
AajTak
पश्चिम अफ्रीकी देश घाना में खतरनाक वायरस मारबर्ग के दो संदिग्ध मरीज मिले हैं. दोनों के सैंपलों को WHO के सेंटर में भेजा गया है, ताकि आधिकारिक रूप से वायरस की पु्ष्टि हो सके. ये वायरस तेजी से फैलता है.
दुनिया अभी कोरोना संक्रमण से जूझ रही है, इसी बीच नई बीमारियां भी सामने आ रही हैं. अब पश्चिमी अफ्रीका के घाना में खतरनाक संक्रमण मारबर्ग के मरीज पाए गए हैं. दरअसल, मारबर्ग संक्रमण इबोला वायरस से भी अधिक तेजी से फैलता . घाना के डॉक्टर्स ने दो मरीजों के सैंपल लिए हैं. अगर इनमें मारबर्ग की पुष्टि हो जाती है, तो घाना में मारबर्ग वायरस के यह पहले केस होंगे.
जानकारी के मुताबिक, घाना के नोगुची मेमोरियल इंस्टीट्यूट फॉर मेडिकल रिसर्च ने 2 मरीजों के सैंपल कलेक्ट किए हैं. इनकी जांच करने पर यह सामने आया है कि दोनों केस मारबर्ग पॉजिटिव हैं. हालांकि अब इन सैंपल्स को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के सेंटर सेनेगल में इंस्टीट्यूट पाश्चर को भेजा गया है, ताकि इस बात की WHO की ओर से आधिकारिक पुष्टि हो सके कि मरीजों में मारबर्ग का संक्रमण है अथवा नहीं.
मारबर्ग के मरीजों में मिले ये लक्षण
घाना के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक दोनों मरीजों में दस्त, उल्टी, बुखार और घबराहट के लक्षण दिखाई दिए. दोनों मरीज दक्षिण आशांती क्षेत्र के रहने वाले हैं, उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया. वहीं, घाना में WHO के प्रतिनिधि डॉ. फ्रांसिस कासोलो ने कहा कि हम घाना के साथ मिलकर काम कर रहे हैं, ताकि वायरस का पता लगाया जा सके. इसके साथ ही मरीजों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग भी की जा रही है. क्योंकि यह वायरस की जांच में अहम भूमिका निभाएगी. हमें इसके जरिए ये जानने में आसानी होगी कि मरीजों तक ये मारबर्ग वायरस पहुंचा कैसे.
मरीजों को ऑब्जर्बेशन में रखा गया है
डॉ. फ्रांसिस कासोलो ने कहा कि दोनों मरीजों के सैंपल कलेक्ट किए गए हैं, वह फिलहाल ऑब्जर्वेशन में हैं. डॉक्टर्स उनका इलाज कर रहे हैं. इसके साथ ही घाना के स्वास्थ्य अधिकारियों से बात की गई है कि अगर इस तरह के और भी केस सामने आते हैं तो उनके इलाज की समुचित व्यवस्था कराई जाए. साथ ही रोगिय़ों की कॉन्ट्रेक्ट ट्रेसिंग का गंभीरता के साथ परीक्षण किया जाए. इतना ही नहीं, लोगों को मारबर्ग वायरस के बारे में जागरूक किया जाना भी बेहद जरूरी है. लोगों को बताया जाएगा कि इससे कैसे बचाव करें. या फिर संक्रमित होने पर क्या उपचार जरूरी है. इसके लिए इमरजेंसी टीमों को एक्टिव किया जाएगा.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







