
कोरोना पर मुख्यमंत्रियों संग मंथन के बाद बोले मोदी- अभी संपूर्ण लॉकडाउन की जरूरत नहीं
AajTak
देशभर में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच केंद्र सरकार लगातार राज्यों से संपर्क साध रही है. पिछले कुछ दिनों में कोरोना के नए मामलों में तेजी से उछाल आया है.
PM Modi Meeting with Chief Ministers Today: देश में कोरोना की बढ़ती रफ्तार को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राज्य के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की. इस दौरान कोरोना की विकराल स्थिति और वैक्सीनेशन पर चर्चा हुई. मीटिंग के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कोरोना के मामले दोबारा बढ़ रहे हैं. ऐसे में तत्काल उपाय आवश्यक हो गया है. उन्होंने कहा कि देश में 9 करोड़ से अधिक का टीकाकरण हो चुका है. 45 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों का टीकाकरण शीघ्र पूर्ण किया जाए. पीएम ने कहा कि अभी लॉकडाउन की जरुरत नहीं है. वहीं मीटिंग के दौरान पीएम मोदी ने कोरोना के बचाव के लिए भी सुझाव मांगे हैं. उन्होंने कहा कि एक बार फिर चुनौतीपूर्ण स्थिति बन रही है. पीएम ने कहा कि कुछ राज्यों में चुनौती बढ़ रही है. हमें गवर्नेंस पर बल देना होगा. पीएम ने कहा कि देश फर्स्ट वेव की पीक को क्रॉस कर चुका है और इस बार का संक्रमण पहले से ज्यादा है. पीएम ने कहा कि हम सब के लिए यह चिंता का विषय है. इस बार लोग पहले की अपेक्षा बहुत ज्यादा कैजुअल हो गए हैं. उन्होंने कहा कि फिर से युद्ध स्तर पर काम करना होगा. पीएम ने कहा कि जन भागीदारी के साथ साथ हमारे डॉक्टर्स स्थित को संभालने में आज भी लगे हुए हैं. माइक्रो कन्टेनमेंट ज़ोन पर फोकस जरुरी पीएम ने कहा कि दुनिया भर में रात्रि कर्फ्यू को स्वीकार किया है, इसे अब हमें नाईट कर्फ्यू को कोरोना कर्फ्यू के नाम से याद रखना चाहिए. वहीं उन्होंने कहा कि कोरोना से रोकथाम के लिए माइक्रो कन्टेनमेंट ज़ोन पर फोकस जरुरी है. पीएम ने कहा कि इस बार हमारे पास कोरोना से लड़ने के लिए सभी उपाय मौजूद हैं. अब तो वैक्सीन भी है. वहीं पीएम ने नाराजगी जताते हुए कहा कि पहले के मुकाबले लोग इस बार काफी केयरलेस हो रहे हैं. 11 से 14 अप्रैल टीका उत्सव मनाएं पीएम मोदी ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से आग्रह करते हुए कहा कि 45 साल से ऊपर के लोगों का शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन कराने का प्रयास करें. पीएम ने कहा कि 11 अप्रैल से 14 अप्रैल टीका उत्सव मना सकते हैं. ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाएं. टेस्टिंग-ट्रैकिंग सबसे जरुरी पीएम ने कहा कि हमें टेस्टिंग पर बल देना होगा. हम शुरुआती लक्षण में ही डॉक्टर के पास जाएं. उन्होंने कहा कि कोरोना एक ऐसी चीज है जब तक आप उसे लेकर नहीं आएंगे, यह नहीं आएगा. हमें टेस्टिंग और ट्रैकिंग को बढ़ाना होगा. हमें कैसे भी कर के पॉजिटिविटी रेट को पांच परसेंट से नीचे लेकर आना है. 70% तक आरटी-पीसीआर टेस्ट का लक्ष्य पीएम ने कहा कि हमारा टारगेट 70% तक आरटी-पीसीआर टेस्ट का लक्ष्य रखना है. कोरोना से बाहर निकलने का रास्ता ज्यादा टेस्टिंग है. उन्होंने कहा कि पॉजिटिविटी रेट बढ़ने से घबराएं नहीं, टेस्ट जरुर कराएं. जब टेस्ट होगा तभी उसका निवारण किया जा सकेगा. पीएम ने कहा कि वैक्सीन लगवाने के बाद भी हमें सख्ती बरतनी होगी. उन्होंने कहा कि वैक्सीन के बाद भी मास्क और सावधानी बरतना जरुरी है. उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि सभी युवा वर्ग टीकाकरण की जागरूकता के लिए आगे आएं और लोगों तक वैक्सीन लेने की बात को पहुंचाएं. लोगों को भयभीत नहीं होना है. पीएम ने कहा कि शुरुआती लक्षण दिखते ही सभी लोग टेस्टिंग जरुर कराएं. बिना लक्षण वालों से कोरोना के फैलने का भी संदेह है. ऐसे में टेस्टिंग ही एक उपाय है. पीएम ने एक बार फिर दवाई भी कड़ाई भी की बात कहते हुए कहा कि जैसे हमने पिछली बार हमें कोरोना को कंट्रोल किया था वैसे ही इस बार भी इसे रोक लेंगे.
रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.







