
कोरोना के बाद हार्ट अटैक के बढ़ते केस से चिंता! डॉक्टरों को दी जा रही ट्रेनिंग
AajTak
देश भर में अचानक हार्ट अटैक से मौतों के बढ़ते मामलों से डॉक्टर चिंतित हैं. इस पर कैसे काबू पाया जा सके इसके लिए बिहार के दरभंगा मेडिकल कॉलेज में 45 डॉक्टरों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है. इस ट्रेनिंग के बाद ये डॉक्टर पुलिस बल, ट्रैफिक पुलिस, स्कूल और कॉलेज के छात्रों के साथ-साथ ऑटो चालकों को प्रशिक्षण देने का काम करेंगे.
कोरोना काल के बाद अचानक देश भर में हार्ट अटैक से मौत के बढ़ते मामलों से न सिर्फ आम लोग डरे-सहमे हैं, बल्कि डॉक्टर भी चिंतित हैं. ऐसे में बिहार के दरभंगा मेडिकल कॉलेज में 45 डॉक्टरों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है. तीन दिन की इस ट्रेनिंग में बिहार के बाहर से आए एक्सपर्ट डॉक्टर ट्रेनिंग दे रहे हैं.
ट्रेनिंग की खास बात ये है कि इसमें न सिर्फ हार्ट अटैक के मरीजों को बचाने के लिए वैज्ञानिक तरीके का प्रयोग बताया जाएगा, बल्कि मरीज को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने की भी जानकारी दी जा रही है.
इस सर्टिफिकेट कोर्स पूरा करने के बाद ये सभी डॉक्टर दरभंगा के पुलिस बल, ट्रैफिक पुलिस, स्कूल और कॉलेज के छात्रों के साथ-साथ ऑटो चालकों को प्रशिक्षण देने का काम करेंगे. ताकि, कहीं भी किसी भी वक्त हार्ट अटैक आने पर लोगों को तत्काल जान बचाने के लिए प्राथमिक उपचार मिल सके.
इन मौतों को रोका जा सकता है
बनारस यूनिवर्सिटी से दरभंगा मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों को ट्रेनिंग देने पहुंचे डॉक्टर राजेश कुमार मीणा ने बताया कि आम आदमी अगर इसे सीख जाए तो हार्ट अटैक से होने वाली मौतों को 90 प्रतिशत तक रोका जा सकता है.
कमजोर हुई हैं धमनियां

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












