
कोरोना की नई लहर डरावनी, 11 राज्यों में नए वैरिएंट XBB1.16 के 610 मरीज पाए गए
AajTak
INSACOG के आंकड़ों के अनुसार, देश भर में कोविड के XBB.1.16 वैरिएंट के कुल 610 मामले पाए गए हैं. नए मामलों की जांच के लिए 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों सैंपल लिए गए थे. INSACOG की रिपोर्ट में शामिल आंकड़ों के अनुसार, इस वैरिएंट के कारण सबसे अधिक कोरोना मामले महाराष्ट्र और गुजरात में पाए गए है, जहां 164 लोग नए वैरियंट से संक्रमित हैं.
भारत में कोरोना फिर से डराने लगा है. INSACOG के आंकड़ों के अनुसार, देश भर में कोविड के XBB.1.16 वैरिएंट के कुल 610 मामले पाए गए हैं. हाल ही में कोरोना के नए मामलों में जो बढ़ोतरी हुई है, उसमें इस वैरियंट के कारण संक्रमित हुए लोग हो सकते हैं.
महाराष्ट्र और गुजरात में मिले नए वैरिएंट के सबसे अधिक मामले नए मामलों की जांच के लिए 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों सैंपल लिए गए थे. INSACOG की रिपोर्ट में शामिल आंकड़ों के अनुसार, इस वैरिएंट के कारण सबसे अधिक कोरोना मामले महाराष्ट्र और गुजरात में पाए गए है. यहां इनकी संख्या 164 है. तेलंगाना में 93 और कर्नाटक में 86 मामले पाए गए हैं. XBB 1.16 वैरिएंट पहली बार जनवरी में पाया गया था जब दो टेस्ट करने पर दो नमूने इस वैरिएंट के कारण पॉजिटिव पाए गए थे. भारत में हाल ही में COVID-19 मामलों में तेजी देखी जा रही है.
सोमवार को सामने आए इतने मामले स्वास्थ्य मंत्रालय के सोमवार को अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत में 1,805 नए कोरोनोवायरस मामले दर्ज किए गए, जबकि सक्रिय मामलों ने 134 दिनों के बाद 10,000 का आंकड़ा पार कर लिया है. बता दें कि दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात समेत दूसरे राज्यों में कोविड के मरीजों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है. कोरोना की पॉजिटिविटी रेट भी बढ़कर 3.19 हो गई है. वहीं राजधानी दिल्ली में कोरोना के केसों में उछाल आया है.
दिल्ली में लगातार मिल रहे हैं कोरोना के मरीज दिल्ली में रविवार को कोरोना के 153 नए मामले सामने आए थे, जबकि डेली पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 9.13 प्रतिशत तक पहुंच गई थी. इससे पहले शनिवार तक डेली पॉजिटिविटी रेट 4.98 प्रतिशत थी और 139 नए केस दर्ज किए गए थे. इससे पहले रविवार को भारत में कोरोना के 1,890 नए केस दर्ज किए गए थे. इतने मरीज 149 दिन बाद दर्ज किए गए थे. स्वास्थ्य विभाग द्वारा के मुताबिक दिल्ली में कोरोना के लगातार मरीज मिल रहे हैं. शुक्रवार को डेली पॉजिटिविटी रेट 6.66 प्रतिशत था और 152 मरीज थे. गुरुवार को 117 केस आए थे और 4.95 प्रतिशत डेली पॉजिटिविटी रेट रिकॉर्ड किया गया था. दिल्ली में बुधवार को पॉजिटिविटी रेट 5.08 प्रतिशत था और 84 कोरोनावायरस केस मिले थे. इसी तरह मंगलवार को 5.83 पॉजिटिविटी रेट था और 83 मामले दर्ज गए किए थे.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







