
कोरोना का कोहराम: स्टार्स पहुंचे मालदीव, शोभा डे बोलीं- ये सिर्फ दिमाग से खाली होने का सबूत दे रहे
AajTak
कई सारे स्टार्स छुट्टियों पर हैं और उनकी सोशल मीडिया पोस्ट्स एंजॉयमेंट की तस्वीरों से भरे हैं. मगर ये बात राइटर और कॉलमनिस्ट शोभा डे को रास नहीं आई है. उन्होंने सेलेब्स को इस बात के लिए फटकार लगाई है. साथ ही उन्होंने एक शख्स का पोस्ट अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है जो मालदीव घूम रहे स्टार्स के विरोध में है.
देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में कोरोना वायरस से बुरा हाल हो गया है. सभी का जीवन बेहाल हो गया है. देश में कोरोना वायरस को काबू में पाने के लिए कुछ जगहों पर लॉकडाउन भी लगा दिया गया है. खासकर महानगरी मुंबई में तो कोरोना से और भी बुरा हाल है. ऐसे में लॉकडाउन के मद्देनजर बॉलीवुड स्टार्स ने आदत अनुसार फिर से एक बार अपना रुख गोवा और मालदीव की तरफ कर दिया है. कई सारे स्टार्स छुट्टियों पर हैं और उनकी सोशल मीडिया पोस्ट्स एंजॉयमेंट की तस्वीरों से भरे हैं. मगर ये बात राइटर और कॉलमनिस्ट शोभा डे को रास नहीं आई है. उन्होंने सेलेब्स को इस बात के लिए फटकार लगाई है. साथ ही उन्होंने एक शख्स का पोस्ट अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है जो मालदीव घूम रहे स्टार्स के विरोध में है. शोभा डे अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी बात मुखरता के साथ रखती हैं और फैंस संग भावनाएं व्यक्त करती हैं. हाल ही में पैनडेमिक के दौरान जिस तरह से स्टार्स वेकेशन पर मालदीव जा रहे हैं ये बात शोभा को रास नहीं आई. उन्होंने एक शख्स की पोस्ट शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा- जितने भी लोग इस समय गोवा और मालदीव में छुट्टियां मना रहे हैं उन्हें बता दूं कि ये महामारी का दौर है. कृपया असंवेदनशील और बेवकूफ ना बनें. अपनी ऐश और आराम की तस्वीरें सोशल मीडिया पर डालना बंद करें. आप ऐसा कर के सिर्फ दिमाग से खाली होने का परिचय नहीं दे रहे बल्कि खुद को अंधा और बहरा भी साबित कर रहे हैं. ये आपके इंस्टाग्राम नंबर्स को बूस्ट करने का समय नहीं है. ये समय लोगों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाने का है. अगर आप लोग ऐसा नहीं कर सकते हैं तो कम से कम शांत हो जाएं और अपने घर पर रहें. मगर ये कोई फोटोज डालने का समय नहीं है. ना तो ये फैशन वीक है ना ये किंगफिशर कैलेंडर टाइम है.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












