
कोरोना का कहर तेज, लगातार दूसरे दिन 2 लाख से ज्यादा केस, 24 घंटे में 1185 की मौत
AajTak
भारत में कोरोना के नए मामलों ने हर रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. देश में लगातार दूसरे दिन कोरोना के 2 लाख से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं. राज्य सरकारों के आंकड़ों के मुताबिक, देश में शुक्रवार को कोरोना के कुल 2,16850 केस सामने आए हैं.
कोरोना वायरस का महासकंट देश में हर दिन के साथ बढ़ता जा रहा है. देश के बड़े-बड़े शहरों में स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है और मरीजों को बेड्स के लिए भटकना पड़ रहा है. शुक्रवार को भारत में कोरोना के नए मामलों ने हर रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. देश में लगातार दूसरे दिन कोरोना के 2 लाख से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में शुक्रवार को कोरोना के कुल 2,17,353 केस सामने आए हैं. जबकि 1,185 लोगों की मौत हुई है. देश में कोरोना का हाल: • 24 घंटे में सामने आए कुल केस: 2,17,353 • 24 घंटे में हुई कुल मौतें: 1185 • अबतक कुल केस की संख्या: 1,42,91,917 • कुल एक्टिव केस की संख्या: 15,69,743 • अबतक हुई कुल मौतें: 1,74,308 लगातार दूसरे दिन आए दो लाख से ज्यादा केस कोरोना वायरस की ताजा लहर कितनी घातक है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पिछले दो दिन में ही भारत में चार लाख से अधिक केस सामने आए गए हैं और दो हजार से अधिक लोगों की मौत दर्ज की गई हैं. गुरुवार को भी देश में 2 लाख से ज्यादा केस आए थे, अब शुक्रवार को 2.17 लाख केस सामने आए हैं. जबकि बीते दिन 1038 लोगों की जान चली गई थी.दिल्ली और महाराष्ट्र में हाल हुआ बेहाल देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना का कहर ऐसा है कि अब ये नया एपिसेंटर बन गई है. बीते दिन भी दिल्ली में 17 हजार के करीब केस दर्ज किए गए, जबकि 100 से अधिक लोगों की मौत हुई. ऐसा ही हाल महाराष्ट्र का है, जहां हर दिन आने वाले केसों की संख्या का औसत ही 60 हजार हो गया है. अगर शहर के हिसाब से देखें तो दिल्ली सबसे प्रभावित शहर बनता दिख रहा है, वहीं मुंबई का भी बुरा हाल है.उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ का भी बुरा हाल देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में भी कोरोना के कारण हाल बेहाल है. यहां बीते दिन भी 22 हजार से अधिक मामले दर्ज किए गए थे, जो अभी तक का रिकॉर्ड है. यूपी की राजधानी लखनऊ में तो स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है. लखनऊ में अस्पतालों में बेड नहीं है, बेड हैं तो ऑक्सीजन सिलेंडर नहीं हैं. वहीं, श्मशान घाट के बाहर भी लंबी कतारें लगी हैं. वहीं, कम जनसंख्या वाले छत्तीसगढ़ में भी कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. बीते कई दिनों से यहां हर दिन 10 हजार से ज्यादा केस सामने आ रहे हैं. बीते दिन भी छत्तीसगढ़ में 15,256 मामले दर्ज किए गए, जबकि 135 लोगों की मौत हुई है.
रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.







