
कोरोना कर्फ्यू में मासूम बच्चे को गोद में लेकर नौकरी कर रही महिला पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल
AajTak
मध्य प्रदेश के गुना से एक वीडियो वायरल हुआ है. जिसमें एक महिला पुलिसकर्मी कर्फ्यू के दौरान अपनी ड्यूटी पर है और उसकी गोद में दो साल का मासूम बच्चा भी है. महिला मां के साथ साथ खाकी वर्दी का भी फर्ज निभा रही है.
मध्य प्रदेश के गुना से एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक महिला पुलिसकर्मी कर्फ्यू के दौरान अपनी ड्यूटी पर है और उसकी गोद में दो साल का मासूम बच्चा भी है. महिला मां के साथ साथ खाकी वर्दी का भी फर्ज निभा रही है. सोशल मीडिया पर वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. वैसे तो मुश्किल हालात में महिला पुलिसकर्मी का फील्ड में ड्यूटी करना कोई नई बात नहीं है. लेकिन जब हर तरफ संक्रमण फैल रहा हो और लोगों की जानें जा रही हों, ऐसे में मासूम बच्चे को गोद में लेकर ड्यूटी करना बड़ी हिम्मत की बात है. दरअसल, दीपम गुप्ता पुलिस लाइन गुना में बतौर महिला पुलिस आरक्षक पदस्थ हैं. कोरोना कर्फ्यू में अन्य पुलिसकर्मियों के साथ साथ दीपम की तैनाती भी कर दी गई. दीपम को पुलिस लाइन से मोबाइल युनिट में भेज दिया गया. ड्यूटी पर तैनात दीपम ने नौकरी के साथ साथ मां होने का फर्ज भी निभा रही हैं.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












