
कोबरा पकड़ लाइव वीडियो में बता रहा था बचाव के नुस्खे, डंसने से थोड़ी देर में मौत
AajTak
पाली के शेखावत नगर निवासी 19 वर्षीय मनीष वैष्णव ने मंगलवार को एक कोबरा सांप को पकड़ा. इस दौरान सांप ने उसे काट लिया. कोबरा का जहर उसके शरीर में फैल गया. इलाज के लिए जोधपुर ले जाते समय रास्ते में मनीष की मौत हो गई.
राजस्थान के पाली में एक सांप पकड़ने वाले को फेसबुक लाइव के दौरान ही सांप ने काट लिया. दरअसल, शेखावत नगर निवासी 19 वर्षीय मनीष वैष्णव ने मंगलवार को एक कोबरा सांप को पकड़ा. इस दौरान सांप ने उसे काट लिया. कोबरा का जहर उसके शरीर में फैल गया. इलाज के लिए जोधपुर ले जाते समय रास्ते में मनीष की मौत हो गई. हरीले सांप को पकड़ने वाले मनीष की सांप के डंसने से ही मंगलवार को मौत हो गई. 19 साल की उम्र में मनीष करीब 200 सांप पकड़ चुका था. वह सांपों को अपना दोस्त समझता था और उनके साथ खेलता था. वह सांपों को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ देता था. मंगलवार को नदी में जहरीले कोबरा को छोड़ने के दौरान उसे काट लिया. 19 साल का मनीष वैष्णव पाली के शेखावत नगर में रहता था. पिता की कुछ साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी. घर की जिम्मेदार मां कांता देवी के कंधों पर थी. मनीष एक फैक्ट्री में काम करता था. मोहल्ले में एक बार सांप आाय तो उसने हिम्मत कर पकड़ लिया. इसके बाद उसने सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












