
'कोई यूथ उतारा जाए...', बोलीं सांसद प्रतिभा सिंह, मंडी में लगभग पक्की हो गई है कंगना बनाम विक्रमादित्य की टक्कर!
AajTak
प्रतिभा सिंह ने कहा कि विक्रमादित्य और कंगना दोनों ही युवा प्रत्याशी हैं. उनका भी मानना है कि यूथ को ही चुनाव लड़ना चाहिए, क्योंकि युवा ही लोगों को प्रभावित कर सकेंगे. मैं फिलहाल सांसद हूं, लेकिन सभी का सुझाव है कि किसी यूथ को यहां से उतारा जाए.
लोकसभा चुनाव 2024 से पहले हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट चर्चा में है. भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने यहां से एक्ट्रेस कंगना रनौत को मैदान में उतारा है. चर्चा है कि कांग्रेस इस सीट से पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह को चुनाव में उतार सकती है. इन कयासों को लेकर जब विक्रमादित्य की मां और कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह से सवाल किया गया तो उन्होंने इस सीट से यूथ को उतारने की बात कही.
प्रतिभा सिंह ने कहा कि विक्रमादित्य और कंगना दोनों ही युवा प्रत्याशी हैं. उनका भी मानना है कि यूथ को ही चुनाव लड़ना चाहिए, क्योंकि युवा ही लोगों को प्रभावित कर सकेंगे. मैं फिलहाल सांसद हूं, लेकिन सभी का सुझाव है कि किसी यूथ को यहां से उतारा जाए. बता दें कि प्रतिभा सिंह ने 3 साल पहले मंडी में उपचुनाव जीता था. 2019 में यहां बीजेपी के रामस्वरूप शर्मा ने चुनाव जीता, कांग्रेस के आश्रय शर्मा को करारी हार मिली थी. हालांकि, 2021 में शर्मा के निधन के बाद यह सीट खाली हो गई थी और उपचुनाव में कांग्रेस को जीत मिली थी.
पूरे प्रदेश में काम करना चाहती हैं प्रतिभा सिंह
दरअसल, विक्रमादित्य सिंह के मंडी सीट से कंगना रनौत के खिलाफ चुनाव लड़ने की पूरी संभावना है. हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह मंडी से लोकसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर चुकी हैं. प्रतिभा ने अपने बेटे के मंडी से चुनाव लड़ने की संभावनाओं पर कहा,'प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष होने के नाते मैं पूरे राज्य में काम करना चाहती हूं. अगर मैं चुनाव लड़ती हूं तो मैं मंडी सीट तक ही सीमित रहूंगी. पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का सुझाव था कि विक्रमादित्य एक युवा चेहरा और युवा नेता हैं और उनका युवाओं के साथ अच्छा जुड़ाव है, जिसे पार्टी आलाकमान ने स्वीकार कर लिया है और वे जल्द ही इस पर अपना निर्णय देंगे.'
सुक्खू सरकार में कैबिनेट मेंत्री हैं विक्रमादित्य
बता दें कि प्रतिभा के दिवंगत पति वीरभद्र सिंह हिमाचल प्रदेश में 5 बार मुख्यमंत्री रहे हैं. वे मंडी सीट से सांसद भी रहे हैं. इस सीट पर वीरभद्र परिवार और कांग्रेस ने एक ठोस राजनीतिक जमीन बनाई है. वीरभद्र-प्रतिभा के बेटे विक्रमादित्य भी राजनीति में खासे सक्रिय हैं. विक्रमादित्य अभी विधायक हैं और सुक्खू सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







