
'कोई मिल गया' फेम हंसिका के घर जश्न, भाई की शादी के लिए हुईं तैयार
AajTak
हंसिका गुरुवार को उदयपुर के लिए रवाना हुई थीं जहां ये भाई प्रशांत की शादी आयोजित की जा रही है. इस ग्रांड वेडिंग में हंसिका ही तैयारियां देखेंगी और ज्यादातर चीजों को मैनेज करेंगी.
एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी के घर में इन दिनों उत्सव का माहौल है. उनके भाई प्रशांत शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं और एक्ट्रेस का पूरा परिवार जश्न में डूबा हुआ है. सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली हंसिका ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह सर से पांव तक सजी हुई प्री-वेडिंग फंक्शन्स अटेंड करती दिखाई पड़ रही हैं. हंसिका गुरुवार को उदयपुर के लिए रवाना हुई थीं जहां ये शादी आयोजित की जा रही है. इस ग्रांड वेडिंग में हंसिका ही तैयारियां देखेंगी और ज्यादातर चीजों को मैनेज करेंगी. गुरुवार को उन्होंने वेडिंग वेन्यू से अपनी एक तस्वीर साझा की थी जिसमें वह डेकोरेटेड फ्लॉवर्स के साथ नजर आ रही थीं. अपने भाई की शादी में उनका जोश और उत्साह देखते ही बन रहा है.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












