
'कोई भी फ्लाइट मिले, टिकट लेकर तुरंत लेबनान से निकल जाएं', US-UK की अपने नागरिकों को सलाह
AajTak
न्यूज एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार, लेबनान में अमेरिकी दूतावास ने कहा कि भले ही कुछ एयरलाइंस ने देश में अपनी सर्विसेस को सस्पेंड कर दिया है, लेकिन फ्लाइट्स अभी भी उपलब्ध हैं और नागरिकों को मिडिल ईस्ट देश छोड़ने के लिए उपलब्ध कोई भी फ्लाइट तत्काल बुक कर लेनी चाहिए.
इजरायल और लेबनान के बीच तनाव तेजी से बढ़ रहा है. इस तनाव ने बाकी देशों की चिंताएं भी बढ़ा दी हैं. अमेरिका और ब्रिटेन की सरकारों ने अपने नागरिकों को इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच युद्ध और एक व्यापक क्षेत्रीय संघर्ष की आशंका के बीच, 'किसी भी उपलब्ध टिकट' पर लेबनान छोड़ने की सलाह दी है.
न्यूज एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार, लेबनान में अमेरिकी दूतावास ने कहा कि भले ही कुछ एयरलाइंस ने देश में अपनी सर्विसेस को सस्पेंड कर दिया है, लेकिन फ्लाइट्स अभी भी उपलब्ध हैं और नागरिकों को मिडिल ईस्ट देश छोड़ने के लिए उपलब्ध कोई भी फ्लाइट तत्काल बुक कर लेनी चाहिए.
'कोई भी फ्लाइट लेकर लेबनान छोड़ें'
बेरूत स्थित अमेरिकी दूतावास ने कहा, 'अमेरिकी दूतावास को पता चला है कि कई एयरलाइंस ने उड़ानें सस्पेंड या रद्द कर दी हैं और कई उड़ानें बुक हो चुकी हैं. हालांकि लेबनान छोड़ने के लिए कमर्शियल ट्रांसपोर्ट के विकल्प अभी भी उपलब्ध हैं. हम लेबनान से निकलने के इच्छुक लोगों को उपलब्ध कोई भी टिकट बुक करने की सलाह देते हैं, भले ही वह उड़ान तुरंत की न हो या उनके पसंद के रूट की न हो.'
'तुरंत निकलें ब्रिटिश नागरिक'
इस बीच, ब्रिटेन सरकार ने भी लेबनान में मौजूद सभी ब्रिटिश नागरिकों को तुरंत वहां से निकलने का निर्देश दिया है. ब्रिटिश विदेश मंत्री डेविड लैमी ने एक बयान में कहा, 'तनाव बहुत अधिक है और स्थिति तेजी से बिगड़ सकती है.' न्यूज एजेंसी एएफपी के अनुसार उन्होंने कहा, 'ब्रिटिश नागरिकों के लिए मेरा स्पष्ट संदेश है- तुरंत निकलें.' अमेरिका और ब्रिटेन के अलावा कई अन्य देशों ने भी अपने नागरिकों को एडवाइजरी जारी कर जल्द से जल्द लेबनान छोड़ने को कहा है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










