
कोई जमीन पर लेटा, कोई कंधे पर सवार... लखनऊ में वॉर मॉकड्रिल का ऐसे हुआ अभ्यास, Video
AajTak
भारत पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए केंद्र सरकार की तैयारियां तेज हो गई हैं. भारत सरकार के गृह मंत्रालय (MHA) ने 7 मई को देशभर में एक व्यापक मॉक ड्रिल करने का आदेश दिया है. इसी क्रम में लखनऊ में मॉक ड्रिल का अभ्यास किया गया.
भारत पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए केंद्र सरकार की तैयारियां तेज हो गई हैं. भारत सरकार के गृह मंत्रालय (MHA) ने 7 मई को देशभर में एक व्यापक मॉक ड्रिल करने का आदेश दिया है. इसके तहत उत्तर प्रदेश के 19 जिलों में मॉकड्रिल किया जाएगा. ताकि जंग जैसी स्थिति में लोगों को खुद की जान बचाने और दूसरों की सहायता करने को लेकर जागरूक किया जा सके. इसी क्रम में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मंगलवार को मॉकड्रिल का अभ्यास किया गया.
मॉकड्रिल के अभ्यास का एक वीडियो भी सामने आया है. जिसमें देखा जा सकता है कि जंग जैसी स्थिति में सायरन बजने पर खुद को बचाने के लिए लोग जिस जगह पर हैं, वहीं पर लेट जा रहे हैं. अभ्यास के दौरान यह भी बताया जा रहा है कि अगर कोई घायल होता है तो उसे कैसे कंधे पर बिठाकर या अन्य तरीकों से अस्पताल पहुंचाया जाए. वहीं, अगर युद्ध के दौरान विस्फोटक से आग लगती है तो कैसे आग को बुझाया जाए.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान की अब खैर नहीं... वॉर मॉक ड्रिल की देशभर में तैयारी, दिल्ली में PM मोदी कर रहे NSA डोभाल के साथ बैठक
जम्मू-कश्मीर से भी मॉक ड्रिल के अभ्यास का वीडियो आया सामने
जंग जैसी स्थिति से निपटने के लिए जम्मू-कश्मीर के एक स्कूल से भी मॉकड्रिल के अभ्यास का वीडियो सामने आया है. जिसमें देखा जा सकता है कि बच्चे क्लासरूम में बैठे हुए हैं. जैसे ही सायरन बजता है सभी अपनी सीट के नीचे दुपक जाते हैं. इस दौरान सभी बच्चों ने अपना कान भी बंद किया हुआ है.
7 मई को होगी मॉक ड्रिल

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












