
कोई छोड़ गया 4 महीने का बेटा, किसी की दो साल पहले हुई शादी... पुंछ आतंकी हमले में शहीद जवानों की कहानी
AajTak
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में गुरुवार को हुए आतंकी हमले में 5 जवान शहीद हुए थे. इनमें 4 पंजाब और एक ओडिशा का रहने वाला था. इनके नाम हवलदार मनदीप सिंह, लांस नायक देबाशीष बसवाल, लांस नायक कुलवंत सिंह, सिपाही हरकिशन सिंह और सिपाही सेवक सिंह हैं. इन जवानों में किसी की 7 महीने की बेटी है तो किसी का 4 महीने का बेटा है. शहीद जवानों के गांवों में शोक की लहर है.
जम्मू कश्मीर के पुंछ में शुक्रवार को आतंकियों ने बारिश का फायदा उठाते हुए छिपकर सेना के ट्रक पर हमला किया. इस कायराना हमले में देश के 5 बहादुर जवान शहीद हो गए. जवान कुछ समझ पाते उससे पहले ही घात लगाए आतंकियों ने पहले ग्रेनेड से सेना के ट्रक को निशाना बनाया, फिर उस पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी. आतंकियों की इस कायराना हरकत के बाद से सेना पुंछ के इलाके में सक्रिय है.
इस हमले में जो 5 जवान शहीद हुए हैं, उनमें 4 पंजाब और एक ओडिशा का रहने वाला था. इनके नाम हवलदार मनदीप सिंह, लांस नायक देबाशीष बसवाल, लांस नायक कुलवंत सिंह, सिपाही हरकिशन सिंह और सिपाही सेवक सिंह हैं. इन जवानों में किसी की 7 महीने की बेटी है तो किसी का 4 महीने का बेटा. शहीद जवानों के गांवों में शोक है. परिवारों में गुस्सा भरा हुआ है. उनके परिवार के सदस्यों ने मांग की है कि सेना इस कायरतापूर्ण हमले का मुंहतोड़ जवाब दे.
ओडिशा के शहीद जवान की 7 महीने की बेटी
शहीद जवानों में लांस नायक देबाशीष बिस्वाल ओडिशा के रहने वाले थे. वे पुरी जिले के अलगुम गांव के रहने वाले थे और 2021 में ही उनकी शादी हुई थी. वह अपने पीछे पत्नी के अलावा सात महीने की बेटी छोड़ गए हैं. 30 वर्षीय बिस्वाल स्थानीय लोगों के बीच लोकप्रिय थे. शहीद जवान के रिश्तेदार दिलीप बिस्वाल ने बताया कि वह देश की सेवा करने के इरादे से सेना में शामिल हुए. जब भी वह हमसे मिलने आते थे, वह सामाजिक गतिविधियों में भाग लेते थे और स्थानीय युवाओं के लिए एक प्रेरणा थे.
उनके दादा पंचानन बिस्वाल ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उन्हें यह दिन देखना पड़ेगा. हमने एक बहादुर सपूत खो दिया है, जो न केवल परिवार बल्कि देश के प्रति भी कर्तव्यपरायण था. शहीद जवान के चाचा पंचानन बिस्वाल ने कहा, "उसने अपनी बेटी के 21वें दिन पूरे गांव के लिए दावत का आयोजन किया था."

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












