
कॉल गर्ल्स के साथ नेता के बेटे की नेकेड तस्वीरें लीक, उड़ाए लाखों रुपये
AajTak
52 साल के हंटर बाइडेन की तस्वीरें और वीडियो उनके पुराने लैपटॉप से ही बरामद हुए थे, जिसे उन्होंने यूज करना छोड़ दिया था.
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के बेटे हंटर बाइडन ने 5 महीने के दौरान ही सेक्स वर्कर्स के ऊपर करीब 24 लाख रुपये खर्च किए थे. सेक्स वर्क के लिए लड़कियां मुहैया कराने वाली एक महिला के नाम हंटर बाइडन ने चेक जारी किए थे. चेक पर उन्होंने बताया था कि ये पैसे मेडिकल सप्लाई के लिए दे रहे हैं.
हंटर बाइडेन ने सेक्स वर्क के लिए करीब 24 लाख रुपये की रकम नवंबर 2018 से मार्च 2019 के बीच दिए थे. बता दें कि तब जो बाइडेन अमेरिका के राष्ट्रपति नहीं थे. वहीं, जेपी मोर्गन चेज बैंक ने हंटर बाइडेन की ओर से महिला के खाते में लाखों रुपये आने के बाद ट्रांजैक्शन को संदिग्ध करार दिया.
फिलहाल हंटर पर कई मामलों को लेकर जांच चल रही है. उन पर संभावित टैक्स क्राइम, मनी लॉन्ड्रिंग और फॉरेन बिजनेस डीलिंग्स के लिए गैरकानूनी फॉरेन लॉबिंग करने का आरोप है.
डेली मेल ने एक रिपोर्ट में यह भी दावा किया है कि दूसरे राज्यों से सेक्स वर्क के लिए लड़कियां बुलाने की वजह से हंटर बाइडन पर प्रॉस्टिट्यूशन से जुड़ा आपराधिक मामला भी चलाया जा सकता है. रिपोर्ट के मुताबिक, हंटर बाइडेन ने एक यूक्रेनी महिला के नाम पर चेक इशू किया था. बैंक ने इस महिला के सभी ट्रांजैक्शन्स संदिग्ध गतिविधियों की वजह से बंद कर रखा था.
जेपी मॉर्गन चेज की तरफ से फाइल किए गए सस्पिशियस एक्टिविटी रिपोर्ट (SAR) में फ्लोरिडा और न्यूयॉर्क बेस्ड एकातेरिना मोरेवा का नाम दिया गया है. उन्हें हंटर की कंपनी की तरफ से लाखों रुपए दिए गए थे.
हंटर ने सेक्स वर्कर्स को कुछ पेमेंट्स पिता से लाखों रुपए मिलने के कुछ ही घंटों बाद किया था. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह सभी दस्तावेज दिसंबर 2019 से ही FBI के पास है. ऐसे में यह आशंका जताई जा रही है कि अगर इस मामले में जांच की जाती है तो हंटर के खिलाफ मुकदमा चलाया जा सकता है. बता दें कि कई साल पहले हंटर बाइडेन ने एक लैपटॉप मरम्मत के लिए दुकानदार को दिया था. बाद में उसी लैपटॉप से उनकी निजी फोटोज और डॉक्यूमेंट्स लीक हो गए थे.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












