
'कॉमेडी' से भरपूर एकता कपूर की Naagin फ्रेंचाइजी, ये फैक्ट्स जानकर छूटेगी हंसी
AajTak
ये पहली बार नहीं जब नागिन फ्रेंचाइजी फिक्शन ड्रामा कम और कॉमेडी शो ज्यादा नजर आया हो. अपनी इस रिपोर्ट में बताते हैं सुपरनैचुरल शो से जुड़े उन फैक्ट्स या ट्विस्ट्स के बारे में, जिनके बारे में जान आपकी हंसी नहीं रुकेगी.
TV की मोस्ट पॉपुलर फ्रेंचाइजी में शुमार नागिन की जल्द आपके बीच वापसी होने वाली है. कोरोना काल में बदली नागिन आपको एंटरटेन कर पाएगी या नहीं, ये शो ऑनएयर होने बाद ही पता चलेगा. शो का प्रोमो जबसे रिलीज हुआ है नागिन के मेकर्स की यूजर्स ने क्लास लगा रखी है. प्रोड्यूसर एकता कपूर को नागिन को कोरोना से जोड़ने के लिए ट्रोल किया जा रहा है. क्रिएटिव्स के आइडिया की जमकर सोशल मीडिया पर खिल्ली उड़ रही है.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












