
कैसे होती है रेलवे स्टेशनों की ग्रेडिंग? अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में बताया पूरा सिस्टम
AajTak
रेलवे स्टेशनों की ग्रेडिंग का कोई सिस्टम है और अगर है, तो ग्रेडिंग की कैसे जाती है? लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान इस सवाल के जवाब में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पूरा सिस्टम विस्तार से समझाया.
संसद के चालू शीतकालीन सत्र के दूसरे हफ्ते के तीसरे दिन की कार्यवाही के दौरान बुधवार को रेल मंत्रालय के कामकाज से संबंधित प्रश्न पूछे गए. लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान सदस्यों ने रेल मंत्रालय के कामकाज से संबंधित प्रश्न पूछे. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल मंत्रालय से जुड़े प्रश्नों के जवाब दिए. कई सदस्यों ने अमृत भारत योजना के तहत रेलवे स्टेशनों के पुनर्निर्माण ओर निर्माण कार्य पूरा होने की अवधि को लेकर सवाल पूछे, तो कुछ ने रेलवे की ग्रेडिंग सिस्टम को लेकर भी प्रश्न पूछे.
एक प्रश्न के जवाब में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेलवे स्टेशनों की ग्रेडिंग से संबंधित पूरा सिस्टम भी विस्तार से समझाया. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि देशभर में 7000 से अधिक स्टेशन हैं. उन्होंने कहा कि रेलवे का स्टेशनों की ग्रेडिंग के लिए अपना सिस्टम है. कौन सा स्टेशन कितना बिजी स्टेशन है, वहां से कितनी गाड़ियां चलती हैं और गुजरती हैं, इन फैक्टर्स पर ग्रेडिंग निर्भर करती है.
रेल मंत्री ने कहा कि इन सभी कारकों के आधार पर एनएसजी वन (Non-Suburban Grade 1) से एनएसजी सिक्स (Non-Suburban Grade 6) तक, रेलवे स्टेशनों की ग्रेडिंग की जाती है. उन्होंने कहा कि स्टेशन का पुनर्निर्माण करने के लिए अमृत भारत योजना शुरू की गई है. अश्विनी वैष्णव ने कहा कि देशभर में 1300 से ज्यादा स्टेशनों का पुनर्निर्माण चल रहा है. 160 स्टेशन का पुनर्निर्माण पूरा हो गया है.
उन्होंने यह भी कहा कि अगले 50 साल के लिए प्लानिंग के साथ लोकल आर्किटेक्चर का ध्यान रखते हुए स्टेशनों का पुनर्निर्माण किया जा रहा है. पार्किंग एरिया का भी ध्यान रखा गया है. रेल मंत्री ने कहा कि दिवाली-छठ में इसका लाभ भी मिला. स्टेशन के बाहर होल्डिंग एरिया बनाया गया, इसकी शुरुआत नई दिल्ली से की गई. इससे पैसेंजर आराम से अंदर जा सके.
यह भी पढ़ें: Parliament Winter Session Live: लोकसभा में चुनाव सुधार पर चर्चा का जवाब देंगे अमित शाह, राज्यसभा में आज होगी चर्चा की शुरुआत
रेलवे स्टेशनों पर हाइजिन को लेकर एक सवाल के जवाब में रेल मंत्री ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में हाइजिन को लेकर परिस्थितियां बदली हैं. उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशनों पर सफाई का पूरा ध्यान रखा जा रहा है. फिर भी कहीं अगर किसी तरह की दिक्कत है, तो माननीय सदस्य हमसे संपर्क कर सकते हैं. सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने आजमगढ़ स्टेशन के पुनर्निर्माण कार्य पूरा होने की अवधि को लेकर प्रश्न पूछा.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.







