
कैसे हुई थी राजीव गांधी की हत्या? साजिश का होगा पर्दाफाश, बनने जा रही है वेब सीरीज 'इकबाल'
AajTak
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या पर अब एक वेब सीरीज बनने जा रही है. ये एक क्राइम शो होगा जिसमें राजीव गांधी हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने की कहानी होगी. 'डोर' और 'इकबाल' जैसी फिल्में बना चुके, नेशनल अवार्ड विनिंग डायरेक्टर नागेश कुकुनूर इस शो को डायरेक्ट करने वाले हैं.
40 साल की उम्र में देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री बनने वाले राजीव गांधी की हत्या ने 1991 में पूरे देश को शॉक कर दिया था. दुनिया भर में तेजी से अपनी पहचान बना रहे देश के प्रधानमंत्री पर आत्मघाती हमला होना, बहुतों के लिए यकीन करने लायक खबर नहीं थी. आज भी देश की राजनीति और इतिहास में इंटरेस्ट रखने वाले लोग, उनकी हत्या की साजिश के बारे में सोचकर हैरान रह जाते हैं.
अब जल्दी ही आपको पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या पर एक वेब सीरीज देखने को मिलेगी. अप्लॉज एंटरटेनमेंट ने राजीव गांधी हत्याकांड पर आधारित एक वेब सीरीज अनाउंस की है जिसका नाम है 'ट्रेल ऑफ एन असैसिन' (Trail of An Assasin).
ऐसी होगी शो की कहानी
ये एक क्राइम प्रोसीजरल शो होगा यानी इसकी कहानी राजीव गांधी हत्याकांड की साजिश का पर्दाफाश करने और आरोपियों को पकड़ने के इर्द-गिर्द होगी. नागेश कुकुनूर के डायरेक्शन में बनने जा रही ये वेब सीरीज, अनिरुध्य मित्रा की किताब 'नाइनटी डेज: द ट्रू स्टोरी ऑफ द हंट फॉर राजीव गांधीज असैसिन" पर आधारित है.
इस किताब पर आधारित है शो
कंटेंट स्टूडियो ने हाल ही में कई एक्साइटिंग प्रोजेक्ट की घोषणा की , जिसमे तनाव, गांधी और स्कैम 2003 का नाम शामिल हैं. अब उन्होंने अनिरुध्य मित्रा की किताब के राइट्स भी हासिल कर लिए हैं. अनिरुध्य पूर्व पत्रकार हैं और वो राजीव गांधी हत्याकांड की इन्वेस्टिगेशन पर रिपोर्ट करने वाले और हत्यारों की तलाश के दौरान कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज ब्रेक करनेवालो में से एक थे. इस सीरीज में यह दर्शाया जाएगा कि कैसे सीबीआई की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने हत्या की साजिश का पर्दाफाश किया, हत्यारों की पहचान की और मास्टरमाइंड को उसके अंतिम ठिकाने तक पहुंचाया.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












