
कैसे मिलेगी सुरक्षा? देश के 628 पुलिस स्टेशन में टेलीफोन कनेक्शन तो 63 के पास गाड़ी नहीं
AajTak
पुलिस स्टेशन में सीसीटीवी मामले में दिल्ली सबसे आगे है. यहां 1941 स्टेशनों में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं. जबकि दूसरे नंबर पर तमिलनाडु है, यहां 1578 स्टेशनों में सीसीटीवी है. जबकि उत्तर प्रदेश के 1533 स्टेशनों में सीसीटीवी लगे हुए हैं. इसके बाद कर्नाटक का नंबर आता है, जहां 1052 स्टेशनों में कैमरे लगे हैं.
देशभर के 17535 पुलिस स्टेशनों में से 628 में टेलीफोन कनेक्शन नहीं है. इतना ही नहीं देशभर में 63 ऐसे पुलिस स्टेशन हैं, जहां पुलिस वाहन तक नहीं है. यह जानकारी गृह मंत्रालय ने लोकसभा में दी. झारखंड में सबसे ज्यादा 47 ऐसे पुलिस स्टेशन हैं, जहां वाहन नहीं है. वहीं, टेलीफोन न होने वाले स्टेशनों की लिस्ट में भी झारखंड टॉप पर है. यहां 211 स्टेशनों में टेलीफोन कनेक्शन नहीं है. देश में 17535 स्टेशनों में 14834 में ही सीसीटीवी कैमरे लगे हैं.
भारत में सबसे ज्यादा पुलिस स्टेशन वाले राज्य
किन राज्यों में कितने पुलिस स्टेशनों में वाहन नहीं
किन राज्यों में कितने पुलिस स्टेशनों में टेलीफोन नहीं

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












