
कैसे तैयार हुई थी Urfi Javed की सिम कार्ड वाली ड्रेस, सीख लें तरीका
AajTak
उर्फी जावेद ने सिम कार्ड से बनी ड्रेस पहनकर हर किसी को शॉक कर दिया था. उर्फी का आउटफिट देख कर मन में एक ही सवाल था कि आखिर सिम से ड्रेस कैसे बन सकती है. चिंता मत करिये आपके सारे सवालों के जवाब लेकर आए हैं. सिम कार्ड से ड्रेस कैसे बनती है ये जानने के लिये वीडियो देखें.
फैशन आइकन बन चुकीं उर्फी जावेद आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. उर्फी जावेद जहां भी जाती हैं अपने फैशन सेंस से धमाल मचा देती हैं. आलम ये है कि अब तो दूर-दूर तक उर्फी के चर्चे होने लगे हैं. उर्फी जावेद की बातें सिर्फ आप और हम ही नहीं, बल्कि सेलेब्स तक करते हैं. हाल ही में उर्फी ने सिम कार्ड से बनी ड्रेस पहनी थी. उर्फी के सिम कार्ड वाले आउटफिट की हर जगह चर्चा हुई, क्योंकि ऐसी ड्रेस हर किसी के लिये कल्पना से परे थी. अगर आपको भी उर्फी जैसी ड्रेस पहनने का दिल है, तो ये वीडियो देखें.
सिम कार्ड से कैसे बनी ड्रेस? उर्फी जावेद की आउटफिट कभी साधारण नहीं होती हैं. वो कब, किस चीज से ड्रेस बना डालें किसी को पता नहीं होता है. इसलिये उर्फी जावेद की ड्रेस पर किसी तरह का कमेंट ना ही करना बेहतर है. अब सोचिये जरा कि उर्फी ने सिम कार्ड से बनी ड्रेस ही पहन ली. जैसे ही उर्फी ने अपनी नई आउटफिट के साथ फोटो पोस्ट की लोग सोच में पड़ गये. हर किसी के मन में एक ही सवाल था कि आखिर सिम कार्ड से कोई टू पीस ड्रेस कैसे बना सकता है.
अगर आपके मन भी ऐसे ही सवाल आ रहे थे, तो आपके सारे सवालों का जवाब हमारे पास है. हम आपको दिखाते हैं कि उर्फी की सिम कार्ड वाली ड्रेस कैसे तैयार हुई थी. असल में गीता जायसवाल नामक एक यूजर ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह सिम कार्ड से आउटफिट तैयार की जा रही है.
फैंस हुए इंप्रेस कहने को कोई कुछ भी कहे, लेकिन वीडियो देख कर साफ समझा जा सकता है कि इस आउटफिट के लिये वर्कर ने कितनी मेहनत की है. वीडियो में दिख रही लेडी उर्फी के लिये काम करती हैं. जिनका वीडियो उर्फी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में भी शेयर किया है. वीडियो में गीता जायसवल ढेर सारे सिम लेकर बैठी दिख रही हैं. ड्रेस बनाने के लिये उन्होंने एक कैंडल भी जलाई हुई है.
कैंडल से वो एक-एक सिम को चिपका कर ड्रेस बनाती हुई नजर आ रही हैं. वीडियो देख कर फैंस काफी इंप्रेस नजर आ रहे हैं. हर कोई आउटफिट बनाने वाले की तारीफ करता नजर आ रहा है. वीडियो छोटा है, लेकिन साबित करता है कि उर्फी जावेद यूंहीं फैशन आइकन नहीं बनी हैं. उनका हर एक आउटफिट मेहनत और टैलेंड का सबूत है. वीडियो देख कर आप भी सिम वाली ड्रेस बनाने का ट्रॉई कर सकते हैं.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












