कैसी होगी Katrina Kaif की वेडिंग ड्रेस? इन एक्ट्रेस ने पेस्टल कलर्स को चुना
AajTak
वैसे तो फैंस ने कटरीना कैफ को फिल्मों व ऐड्स में कई बार दुल्हन के अवतार में देखा है लेकिन असल वेडिंग के दिन दिखने वाली ब्राइड्स की बात ही कुछ और होती है. फैंस के बीच एक्साइटमेंट्स बरकरार है कि आखिर अपने इस डी-डे पर कटरीना कौन से रंग की वेडिंग ड्रेस पहन रही हैं.
शादियों में अमूमन ब्राइट कलर्स को तवज्जों दी जाती है लेकिन हमारे बॉलीवुड की कुछ डीवा ने लीक से हटकर अपना वेडिंग ड्रेस का रंग पेस्टल चुना है. हम ऐसे ही टॉप एक्ट्रेसेज की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं, जिन्होंने अपनी शादी के लिए लाइट रंग का लहंगा सिलेक्ट किया है.
कटरीना जब विक्की के घर फैमिली फंक्शन के लिए देर रात पहुंची, तो उन्होंने येलो रंग की शरारा पहना था. कटरीना की ड्रेसिंग चॉइस से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि वे अपनी शादी में रंग के साथ एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं. हालांकि इससे परदा तो उस वक्त ही उठ पाएगा, जब कटरीना की फोटोज आएंगी.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












