
कैसी है अर्जुन कपूर की फिल्म सरदार का ग्रैंडसन? रियल दादी ने किया रिव्यू
AajTak
अर्जुन की दादी कहती हैं कि उन्हें सरदार का ग्रैंडसन बहुत अच्छी लगी. साथ ही ये फिल्म उन्हें काफी खूबसूरत भी लगी. वीडियो के साथ अर्जुन कपूर ने अपनी दादी के साथ फोटोज भी शेयर की हैं. फैंस को अर्जुन और उनकी दादी का बॉन्ड काफी पसंद आ रहा है.
अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत सिंह स्टारर फिल्म सरदार का ग्रैंडसन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो गई है. इस मूवी को लेकर अर्जुन कपूर की एक्साइटमेंट उनके इंस्टा पर पोस्ट किए गए वीडियो से पता चलती है. जहां उन्होंने अपनी दादी से सरदार का ग्रैंडसन का रिव्यू लिया है. पोते की फिल्म देख क्या बोलीं अर्जुन कपूर की दादी?More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












