
कैसा है शाहिद कपूर का मूड? डांस करते हुए शेयर किया फनी वीडियो
AajTak
वीडियो में शाहिद कपूर आईने में खुद का सेल्फी वीडियो बनाते देखे जा सकते हैं. वे कमर हिलाते हुए Twerking करते दिखाई दे रहे हैं. उनका इस वीडियो को देख कह सकते हैं कि शाहिद मस्ती के मूड में हैं.
बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय शाहिद कपूर का सेंस ऑफ ह्यूमर हर किसी को भाता है. पिछले दिनों बीवी-बच्चों को लेकर किए एक यूजर के सवाल पर शाहिद ने मजेदार जवाब दिया था. एक बार फिर शाहिद का फनी डांस वीडियो लोगों के बीच चर्चा में हैं. इस वीडियो को शेयर कर शाहिद ने अपना हैप्पी मूड बताने की कोशिश की है.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












