
कैसा रहा जाह्नवी कपूर का मालदीव वेकेशन, देखें इनसाइड वीडियोज
AajTak
जाह्नवी कपूर इस समय सारा अली खान संग मालदीव में वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं. वह फैन्स को वहां से अपने वीडियोज और फोटोज पोस्ट कर पर्सनल लाइफ अपडेट्स दे रही हैं. जाह्नवी कपूर लगातार अपने डांस और वर्कआउट वीडियोज शेयर कर रही हैं.
बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इस समय सारा अली खान संग मालदीव में वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं. वह फैन्स को वहां से अपने वीडियोज और फोटोज पोस्ट कर पर्सनल लाइफ अपडेट्स दे रही हैं. जाह्नवी कपूर लगातार अपने डांस और वर्कआउट वीडियोज शेयर कर रही हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी पिलाटेस ट्रेनर नम्रता पुरोहित संग भी डांस वीडियो शेयर किया था. जाह्नवी ने कार्डी बी के गाने पर किया जबरदस्त डांस जाह्नवी कपूर ने कार्डी बी के गाने पर पूल किनारे नम्रता संग जबरदस्त डांस किया था. उनका यह वीडियो खूब वायरल हुआ था. इसके बाद उन्होंने एक सोफे पर बैठकर परेशान होने वाला रिएक्शन दिया है. इसका भी एक वीडियो शेयर किया था जो फैन्स को काफी पसंद आया था. फिर जाह्नवी कपूर ने पेड के पीछे खड़े होकर सूरज की रोशनी में पोज दिया था जो कैमरे में कैद हुआ था.More Related News

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












