
कैलेंडर फोटोशूट में दिखा कृति का ग्लैमर, टाइगर श्रॉफ ने दिखाई बॉडी
AajTak
इस साल भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है. डब्बू रत्नानी के कैलेंडर से टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी जैसे स्टार्स की फोटोज सामने आ गई हैं. दोनों की डैशिंग फोटोज शेयर होते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.
बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ ने हाल ही में डब्बू रत्नानी 2021 कैलेंडर से फोटो शेयर की है. ये ब्लैक एंड व्हाइट फोटो है. फोटो के बैकग्राउंड में पानी की बौछार हो रही है और टाइगर उस बौछार में खुद को भिगाती नजर आ रहे हैं. फोटो में टाइगर श्रॉफ जमीन से ऊंचाई पर हैं और हवा में उछलते हुए पोज दे रहे हैं जो उनकी छवि को जस्टिफाई भी कर रहा है. टाइगर श्रॉफ बॉलीवुड के सबसे शानदार स्टंट एक्टर्स में से एक हैं. डांस मूव्स से लेकर एक्शन सीक्वेंसेस में एक्टर का हुनर हर कोई देख चुका है. ऐसे में स्टिल फोटोशूट के लिए भी एक्टर जंपिंग पोज देते नजर आए. पानी की बौछार के बीच जंप करते टाइगरMore Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












