
के कविता के खिलाफ ED की चार्जशीट से बड़ा खुलासा- 1100 करोड़ का सामने आया घोटाला!
AajTak
चार्जशीट के मुताबिक के कविता 292.8 करोड़ के अपराध में शामिल थीं. इसमें 100 करोड़ (AAP नेताओं को रिश्वत) और 192.8 करोड़ (इंडोस्पिरिट्स का लाभ) शामिल है. कविता ने अपनी भूमिका छिपाने के लिए डिजिटल साक्ष्य नष्ट किए.
आबकारी नीति और इसकी आड़ में मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ईडी ने के कविता के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी. इस चार्जशीट से बड़ा खुलासा हुआ है. आजतक को जब चार्जशीट का एक्सेस मिला तो पता चला कि इसमें ईडी ने 1100 करोड़ के घोटाले का घोटाला किया गया है. के कविता 292.8 करोड़ रुपए के फर्जीवाड़े में शामिल थीं. के कविता ने सरकारी अधिकारियों को रिश्वत दी. अब तक पहचानी गई कुल रकम 1100 करोड़ रुपये है. इसमें से 292.8 करोड़ रुपए के अपराध पर इस अभियोजन शिकायत में विचार किया जा रहा है.
चार्जशीट के मुताबिक के कविता 292.8 करोड़ के अपराध में शामिल थीं. इसमें 100 करोड़ (AAP नेताओं को रिश्वत) और 192.8 करोड़ (इंडोस्पिरिट्स का लाभ) शामिल है. कविता ने अपनी भूमिका छिपाने के लिए डिजिटल साक्ष्य नष्ट किए. कविता ने अपने मोबाइल फोन के साक्ष्य और सामग्री नष्ट कर दी. के. कविता ने विजय नायर (जो AAP के शीर्ष नेताओं की तरफ से काम कर रहा था) के माध्यम से दक्षिण समूह के सदस्यों और AAP नेताओं के साथ 1100 करोड़ रुपये की रिश्वत देने और अनुचित लाभ प्राप्त करने की साजिश रची.
कविता ने साजिश और इंडो स्पिरिट्स के गठन के माध्यम से 192.8 करोड़ रुपए के पीओसी के निर्माण, अधिग्रहण और उपयोग में भाग लिया. यह रकम रिश्वत की साजिश और रिश्वत के भुगतान के बदले दी गई थी. इंडो स्पिरिट्स को एक वास्तविक व्यावसायिक इकाई के रूप में दिखाकर और 192.8 करोड़ रुपए के पीओसी को हासिल करके वह इस पीओसी को एक वैध व्यवसाय से वास्तविक लाभ के रूप में पेश करने में शामिल है.
के कविता ने अपने सहयोगी अभिषेक बोइनपल्ली के नाम पर मेसर्स इंडो स्पिरिट्स से 5.5 करोड़ रुपये का पीओसी (प्रोसीड ऑफ क्राइम) भी प्राप्त किया. के कविता ने सरकारी अधिकारियों को उनके बिचौलियों के माध्यम से रिश्वत देकर 100 करोड़ रुपये के पीओसी के क्रिएशन में भाग लिया. के कविता ने फिर इस पीओसी को सरकारी अधिकारियों को हस्तांतरित करने में भाग लिया. के कविता ने इस घोटाले में अपनी भूमिका और संलिप्तता को छिपाने के लिए डिजिटल साक्ष्य को सक्रिय रूप से नष्ट कर दिया. के कविता ने अपने मोबाइल फोन के साक्ष्य और सामग्री को मिटा दिया. के कविता ने जांच के लिए 9 फोन पेश किए, ये फोन फॉर्मेट किए गए थे और उनमें कोई डेटा नहीं था. के कविता ने टालमटोल किया और उन फॉर्मेट किए गए फोन के लिए कोई स्पष्टीकरण नहीं दे सकी.
के कविता को हैदराबाद से किया गया अरेस्ट
शराब नीति घोटाले और इससे जुड़े सैकड़ों करोड़ रुपए के लेनदेन में धन शोधन के मामले पर ईडी ने तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी कविता को 15 मार्च को हैदराबाद से गिरफ्तार किया था.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







