
केरल में मॉब लिंचिंग: भीड़ ने अरुणाचल के युवक को खंभे से बांधकर पीटा... इलाज के दौरान हुई मौत
AajTak
एर्नाकुलम पुलिस स्टेशन के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने इस बात की पुष्टि है कि पीड़ित को लोगों के एक समूह ने पीट-पीटकर मार डाला. इस मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जो स्थानीय निवासी हैं.
दो दिन पहले केरल के एर्नाकुलम जिले के मुवत्तुपुझा में 24 वर्षीय प्रवासी श्रमिक की संदिग्ध भीड़ द्वारा हत्या के बाद कम से कम 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक पीड़ित की पहचान अरुणाचल प्रदेश के अशोक दास के रूप में हुई है, जो नौकरी की तलाश में केरल आया था और मुवत्तुपुझा के वलाकम में एक किराए के घर में रह रहा था. वह एक स्थानीय रेस्टोरेंट में शेफ के रूप में काम करता था.
इस मामले में अब तक प्राप्त जानकारी के मुताबिक अशोक दास ने कथित तौर पर 4 अप्रैल की रात को वलाकम जंक्शन के पास एक पूर्व महिला सहकर्मी के घर के बाहर हंगामा किया, जिसके बाद भीड़ ने उसे एक खंभे से बांधकर मारा, जिसमें उसे गंभीर चोटें आईं. स्थानीय लोगों ने उसे खून से लथपथ देखा और पुलिस को सूचित किया. उसे पहले नजदीकी अस्पताल ले जाया गया और फिर कोलेनचेरी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां 5 अप्रैल को उसकी मौत हो गई.
एर्नाकुलम पुलिस स्टेशन के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, 'इस बात की पुष्टि हो गई है कि पीड़ित को लोगों के एक समूह ने पीट-पीटकर मार डाला. हमने इस मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया है. हत्या और मॉब लिंचिंग के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली गई है.' पुलिस ने यह भी पुष्टि की कि इस घटना में और लोगों के शामिल होने की संभावना है जिसकी वे फिलहाल जांच कर रहे हैं. अशोक दास के पार्थिव शरीर को अरुणाचल प्रदेश में उसके रिश्तेदारों को सौंप दिया गया.
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चलता है कि अशोक दास के सिर और सीने पर जोरदार चोट लगने से उसकी मौत हुई. त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मामले में जिन 10 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है, उनकी पहचान विजीश, अनीश, सत्यन, सूरज, केसव, एलियास के पॉल, अमल, अतुल कृष्णा, एमिल और सनल के रूप में हुई है. ये सभी वलाकम के मूल निवासी हैं.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







