
केरल के कन्नूर में चोरी की बड़ी वारदात, कारोबारी के घर से उड़ाई 1 करोड़ की नकदी और 300 सोने के सिक्के
AajTak
पीड़ित परिवार के एक रिश्तेदार ने मीडिया को बताया कि पैसे, सोना और अन्य कीमती सामान अलमारी में बंद करके रखे गए थे और उसकी चाबी दूसरे कमरे में रखी गई थी. इसके बावजूद चोरों ने इस वारदात को अंजाम दे डाला.
केरल के कन्नूर में चोरों के एक गिरोह ने एक प्रमुख कारोबारी के घर से 1 करोड़ रुपये की नकदी और 300 सोने के सिक्के चुरा लिए. शातिर चोरों ने यह वारदात उस वक्त अंजाम दी, जब घर के मालिक तमिलनाडु के मदुरै में एक विवाह समारोह में शामिल होने गए हुए थे.
मामला कन्नूर जिले के वलपट्टनम का है. इस घटना के बारे में पुलिस ने सोमवार को बताया कि चोरी की यह घटना उस समय हुई जब घर पर कोई नहीं था. एक पुलिस अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि चोरी का पता तब चला, जब रविवार की रात घर के लोग वापस लौटे और उन्होंने लॉकर में रखे कीमती सामान को गायब पाया.
पुलिस सूत्रों ने बताया कि घर के लोग 19 नवंबर से घर से बाहर थे. शक है कि चोरों ने रसोई की खिड़की की ग्रिल काटकर घर में प्रवेश किया. सीसीटीवी फुटेज में तीन लोगों को परिसर की दीवार फांदकर घर में प्रवेश करते देखा जा सकता है.
पीड़ित परिवार के एक रिश्तेदार ने मीडिया को बताया कि पैसे, सोना और अन्य कीमती सामान अलमारी में बंद करके रखे गए थे और उसकी चाबी दूसरे कमरे में रखी गई थी. इसके बावजूद चोरों ने इस वारदात को अंजाम दे डाला.
पुलिस की एक टीम और फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों ने मौका-ए-वारदात पर पहुंचकर सबूत जमा किए और आरोपियों को पकड़ने के लिए व्यापक तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. अभी तक पुलिस के हाथ चोरों का कोई सुराग नहीं लगा है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












