
केबल, इंटरनेट और बिजली तारों के जंजाल ने ली UPSC अभ्यर्थी की जान, कौन है मौत का जिम्मेदार?
AajTak
रणजीत नगर रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रेसिडेंट कहते हैं कि एमडी इस बात की जांच करें कि कॉलोनी में लगने वाला कम्युनिटी गेट वैध था या अवैध.
दिल्ली (Delhi) के रणजीत नगर थाना इलाके में 8 ब्लॉक साउथ पटेल नगर में सिविस सर्विसेज एग्जाम की तैयारी कर रहे नीलेश राय की मौत हो गई. अब इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी, ये बड़ा सवाल है. पटेल नगर और रणजीत नगर की सभी कॉलोनी में तारों का मकड़जाल है. आजतक ने रियलिटी चेक के दौरान पाया कि पूरे इलाके में केबल बिजली और इंटरनेट के तारों का जंजाल फैला हुआ है. RWA रणजीत नगर के जनरल सेक्रेटरी जितेंद्र साहू का कहते हैं कि कई बार इलाके के तारों को हटाने के लिए बिजली कंपनी को लिखा है लेकिन ये हटाए नहीं गए.
पॉश और कच्ची कॉलोनियों में केबल और इंटरनेट माफिया का कब्जा
अनधिकृत कॉलोनी से लेकर नियमित कॉलोनी में केबल टीवी और इंटरनेट माफिया फैला हुआ है. ये बिजली विभाग और स्थानीय पुलिस के अधिकारियों से मिली भगत करके बिजली के खंभों पर केबल टीवी और इंटरनेट के बक्से में से तार गुजार देते हैं, जिसमें करंट आने का खतरा रहता है. इसमें प्राइवेट केबल टीवी और इंटरनेट माफिया का हाथ होता है. बिना इजाजत के बिजली के खंभों का इस्तेमाल कर रहे हैं. गलियों और कॉलोनी में लगे खंभों पर अवैध तारों की वजह से बारिश के दौरान हादसे का खतरा होता है.
राजधानी में पहले भी हो चुके हैं हादसे
कौन जिम्मेदार, किस पर कार्रवाई?
दिल्ली पुलिस के पूर्व एसीपी वेद भूषण का कहना है कि करंट लगने से हुई मौत के मामले में जल्दी गिरफ्तारी का प्रावधान नहीं है. दरअसल, घटना के बाद दिल्ली सरकार का एक इलेक्ट्रिकल इंस्पेक्टर मौके पर जाकर जांच करता है कि इलेक्ट्रॉक्यूशन की वजह क्या थी? केबल फॉल्टी था, सब स्टैंडर्ड बिजली के सामान थे या फिर कोई और वजह? पोस्टमार्टम रिपोर्ट और इलेक्ट्रिक इंस्पेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर ही दिल्ली पुलिस आगे की कार्रवाई करती है.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








