
केजरीवाल सरकार चलाएगी इंटरसिटी प्रीमियम बसें, मिलेंगी ये खास सुविधाएं
AajTak
DTC जल्द ही दिल्ली-एनसीआर में और इंटरसिटी परिचालन के लिए प्रीमियम बसें चलाने जा रही है. डीटीसी बोर्ड से मंजूरी के बाद जल्द ही 200 किलोमीटर तक के एनसीआर मार्गों पर इलेक्ट्रिक या सीएनजी प्रीमियम बसें चलाई जाएंगी. इंटरसिटी बस संचालन के लिए डीटीसी 200 किलोमीटर से अधिक दूरी के मार्गों पर भारत स्टेज (बीएस) VI बसों का संचालन करेगी.
दिल्ली परिवहन निगम (DTC) जल्द ही दिल्ली-एनसीआर में और इंटरसिटी परिचालन के लिए प्रीमियम बसें चलाने जा रही है. इसकी सैद्धांतिक मंजूरी डीटीसी ने 09.01.2023 को हुई अपनी बोर्ड मीटिंग में दे दी है. इसके अलावा डीटीसी बोर्ड ने डीटीसी कर्मचारियों द्वारा ई-दोपहिया वाहनों के उपयोग को प्रोत्साहित करने के लिए डीटीसी डिपो में मुफ्त चार्जिंग की सुविधा देने को भी मंजूरी दी है.
डीटीसी कर्मचारी ई-वाहनों की खरीद के लिए दिल्ली ईवी नीति 2020 के प्रावधान के अनुसार दिल्ली फाइनेंस कॉर्पोरेशन (डीएफसी) द्वारा सूचीबद्ध वित्तीय संस्थानों से कर्ज लेने में सक्षम होंगे. एक अन्य निर्णय में बोर्ड ने डीटीसी के संविदा कर्मचारियों को 3 राष्ट्रीय अवकाश का लाभ देने की भी मंजूरी दी है.
सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगी ये प्रीमियम बसें डीटीसी काफी समय से लंबे मार्गों पर उच्च गुणवत्ता वाली प्रीमियम बसें शुरू करने की योजना बना रहा था. डीटीसी बोर्ड से मंजूरी के बाद जल्द ही 200 किलोमीटर तक के एनसीआर मार्गों पर इलेक्ट्रिक या सीएनजी प्रीमियम बसें चलाई जाएंगी. इंटरसिटी बस संचालन के लिए डीटीसी 200 किलोमीटर से अधिक दूरी के मार्गों पर भारत स्टेज (बीएस) VI बसों का संचालन करेगी. लंबी दूरी के यात्रियों के लिए सुविधाजनक और सुरक्षित यात्रा के लिए सभी बसें सीसीटीवी, जीपीएस, पैनिक बटन और अन्य आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगी.
डीटीसी डिपो में कर्मचारियों के लिए होंगी मुफ्त ई-वाहन चार्जिंग की सुविधा दिल्ली में ई-वाहनों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बैठक में डीटीसी बोर्ड ने इलेक्ट्रिक वाहन रखने वाले अपने सभी कर्मचारियों के लिए मुफ्त चार्जिंग की सुविधा देने को भी मंजूरी दी. दिल्ली ईवी पॉलिसी में 2 व्हीलर सेगमेंट को प्राथमिकता वाले सेगमेंट में रखा गया है. 2 व्हीलर की खरीद पर दिल्ली सरकार पहले से ही प्रति वाहन 5,000 रुपये प्रति kWh की बैटरी क्षमता के साथ अधिकतम 30,000 रुपये तक का प्रोत्साहन दे रही है.
डीटीसी के डिपो और कॉर्पोरेट कार्यालय में लगभग 38,000 कर्मचारी कार्यरत हैं. हाल ही में डीटीसी के कर्मचारियों के बीच एक सर्वेक्षण किया गया जिसमे यह पाया गया कि 45% कर्मचारी ऑफिस आने-जाने के लिए दोपहिया वाहनों का उपयोग करते हैं. इलेक्ट्रिक वाहन मालिकों के लिए दूरी की चिंता और वाहनों की चार्जिंग प्रमुख चुनौतियों में से एक रही है, लेकिन कार्यालय और डीटीसी बस डिपो में मुफ्त चार्जिंग सुविधाएं होने से अब डीटीसी के कर्मचारी आसानी से मुफ्त में आपने इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज कर सकेंगे.
वित्तीय संस्थानों से कर्ज सुविधा का लाभ उठा सकेंगे इसके अतिरिक्त, डीटीसी कर्मचारी जिनके पास इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन खरीदने के लिए पैसे नहीं हैं वे अब दिल्ली ईवी नीति, 2020 के प्रावधान के अनुसार, दिल्ली वित्त निगम (डीएफसी) द्वारा लिस्टेड वित्तीय संस्थानों से कर्ज सुविधा का लाभ उठा सकते हैं. पूरी प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए डीटीसी बोर्ड ने कर्मचारी के वेतन से सीधे कर्ज की राशि की किस्त काटने के प्रावधान को मंजूरी दी है.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







