
केजरीवाल मॉडल की स्टडी करेगी BJP, आज गुजरात से दिल्ली आएगी टीम
AajTak
दिल्ली की राजेंद्र नगर विधानसभा सीट पर जीत दर्ज कर आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर केजरीवाल मॉडल को कारगर सिद्ध कर दिया है. अब गुजरात से बीजेपी की एक टीम भी इस मॉडल को समझने के लिए दिल्ली आने वाली है.
दिल्ली के राजेंद्र नगर में हुए उपचुनाव में बीजेपी को करारी हार का सामना करना पड़ा. 55 फीसदी वोट के साथ आम आदमी पार्टी ने एकतरफा जीत भी दर्ज कर ली और 'केजरीवाल मॉडल' पर भी मुहर लग गई. अब उस केजरीवाल मॉडल को समझने के लिए गुजरात से बीजेपी की एक टीम दो दिन के दिल्ली दौरे पर आ रही है.
जानकारी मिली है कि गुजरात से बीजेपी की 17 सदस्यों की एक टीम दिल्ली आने की तैयारी कर रही है. कहा जा रहा है कि पार्टी केजरीवाल मॉडल की असलियत समझने का प्रयास करेगी. सबसे ज्यादा जोर पानी और बिजली की व्यवस्था पर दिया जाएगा. ये दो मुद्दे ही राजेंद्र नगर में सबसे बड़े माने जाते हैं, ऐसे में इस दिशा में दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार ने क्या काम किया है, इस पर बीजेपी प्रतिनिधिमंडल की नजर रहने वाली है.
28 जून को बीजेपी के ये सदस्य दिल्ली आने वाले हैं. कौन-कौन इस लिस्ट में शामिल है, ये अभी तक साफ नहीं किया गया है. जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में राजेंद्र नगर विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी ने बड़ी जीत दर्ज की थी. आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार दुर्गेश पाठक ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राजेश भाटिया को 11468 वोट के अंतर से हरा दिया था. आम आदमी पार्टी के दुर्गेश पाठक को 40319 वोट मिले जो कुल वोट का करीब 55.78 फीसदी रहे, वहीं बीजेपी के राजेश भाटिया 28851 वोट के साथ दूसरे स्थान पर रहे. कांग्रेस के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरीं प्रेम लता 2014 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहीं.
आप नेता राघव चड्ढा के इस्तीफे के बाद ये सीट खाली हुई थी. दरअसल उन्हें राज्यसभा के लिए जाना था, ऐसे में इस सीट से इस्तीफा देना जरूरी था. इस्तीफे के बाद उपचुनाव का ऐलान हुआ तो बीजेपी ने लगातार जमीन से जुड़े मुद्दे उठाए, पानी की समस्या का मुद्दा भी उठाया. लेकिन फिर भी आप उम्मीदवार के सामने बीजेपी चित हो गई और केजरीवाल मॉडल ने फिर पार्टी को फायदा पहुंचा दिया.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.







