
केजरीवाल ने जेल जाने के बाद क्यों नहीं दिया इस्तीफा? संदीप पाठक ने बताया
AajTak
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली का मुख्यमंत्री रहते शराब घोटाला केस में जेल जाने के बाद वहीं से सरकार चलाई. पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री और राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने अब ये बताया है कि केजरीवाल ने जेल जाने के बाद इस्तीफा क्यों नहीं दिया?
हरियाणा चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन की चर्चा थी. दोनों दलों के बीच बातचीत भी हुई, बैठकों का दौर भी चला लेकिन दोनों ही पार्टियां अकेले चुनाव मैदान में उतरीं. आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने पंचायत आजतक हरियाणा 2024 के 'AAP का क्या होगा?' सेशन में इससे जुड़े सवालों के जवाब दिए.
आम आदमी पार्टी के नेता किसी नेता पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे नहीं कि सड़कों पर उतर इस्तीफे की मांग करने लगते थे. लेकिन अरविंद केजरीवाल जब जेल गए, कहा कि यहीं से सरकार चलाऊंगा. केजरीवाल को इस्तीफा देने में 117 दिन लग गए. इसे लेकर सवाल पर संदीप पाठक ने कहा कि बीजेपी पर साजिशन गिरफ्तारी कराने का आरोप लगाते हुए कहा कि इनका प्लान था कि केजरीवाल को जेल में डाल देंगे तो नया सीएम बनेगा. फिर पार्टी तोड़ दो. उन्होंने कहा कि दिल्ली में उल्टे आम आदमी पार्टी मजबूत हो गई. संदीप पाठक ने कहा कि केजरीवाल ने जेल में रहकर रिजाइन नहीं किया और बीजेपी का प्लान फेल कर दिया.
उन्होंने कहा कि जेल से बाहर आने के बाद केजरीवाल ने रिजाइन किया जब इसकी कोई जरूरत नहीं थी. संदीप पाठक ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने जेल में रहते हुए संवैधानिक दायित्वों की पूर्ति के लिए इस्तीफा नहीं दिया और जब बाहर आ गए, तब रिजाइन कर नैतिक दायित्वों की पूर्ति कर ली. केजरीवाल को डराकर आप रिजाइन नहीं ले सकते. उन्होंने कहा कि केजरीवाल हरियाणा के लाल हैं. कट्टर ईमानदार आदमी हैं अरविंद केजरीवाल. केजरीवाल का नैतिक दायित्व ये प्लान फेल करना था.
यह भी पढ़ें: 'कांग्रेस ने खिलाड़ियों के कंधे पर बंदूक रखकर निशाना साधा', विनेश पर बोले हरियाणा के सीएम सैनी
आम आदमी पार्टी के संगठ महामंत्री संदीप पाठक ने कहा कि केजरीवाल ने दूसरे राज्यों के मुख्यमंत्रियों को रास्ता दिखाया है. केजरीवाल ने जेल से छूटते ही सीएम से रिजाइन करने का निर्णय लेने में दो मिनट भी नहीं लगाए. उन्होंने कहा कि जब आप पर लांछन लगा हो तो आप सो पाओगे क्या. अब केजरीवाल ने फैसला किया है कि हम जनता की अदालत में जाएंगे. संदीप पाठक ने कहा कि अगर कोर्ट से बरी भी हो जाएं और अगर जनता सोचे कि इसने क्या किया है तो ये बात भी ठीक नहीं.
यह भी पढ़ें: 'बीजेपी ने 10 साल में हरियाणा को विकास की पटरी से उतार दिया', बोले कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







