
'केजरीवाल को मारने की साजिश कर रही बीजेपी,' मनीष सिसोदिया का बड़ा आरोप
AajTak
AAP ने कहा- 'हम धमकियों की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं. भाजपा दोनों जगहों (दिल्ली, गुजरात) से AAP को मिल रहे भारी जन समर्थन से भयभीत है. भारी जनादेश के साथ चुने गए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी दे रही है. ये दिल्ली और देश की जनता का अपमान है.
दिल्ली में नगर निगम और गुजरात में विधानसभा चुनाव के बीच डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है. सिसोदिया ने ट्वीट किया और कहा- 'एमसीडी और गुजरात चुनाव में अपनी हार के डर से बीजेपी सीएम अरविंद केजरीवाल को मारने की साजिश रच रही है. सिसोदिया का ये बयान तब आया, जब बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने ट्वीट कर AAP और केजरीवाल को लेकर तंज कसा था. तिवारी ने कहा कि AAP कार्यकर्ता और जनता केजरीवाल से गुस्से में हैं.
मनोज तिवारी के ट्वीट के बाद AAP के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट किया और आरोप लगाया कि भाजपा दिल्ली के पूर्व अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी अपने गुंडों से खुलेआम मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला करने के लिए कह रहे हैं और उन्होंने इसकी पूरी योजना बना ली है. पूरे मामले में आम आदमी पार्टी ने बयान भी जारी किया है.
AAP ने कहा- 'हम धमकियों की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं. भाजपा दोनों जगहों (दिल्ली, गुजरात) से AAP को मिल रहे भारी जन समर्थन से भयभीत है. भारी जनादेश के साथ चुने गए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी दे रही है. ये दिल्ली और देश की जनता का अपमान है. सीएम अरविंद केजरीवाल को बीजेपी की धमकी से साफ है कि उसे लोकतंत्र पर भरोसा नहीं है और धमकी देने के लिए बीजेपी किसी भी हद तक जा सकती है.'
क्या कहा था बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने... पढ़िए ट्वीट
सिसोदिया ने कहा- पहले बीजेपी वाले सिर्फ दूसरों को गाली देते थे, लेकिन अब ये लोग जान से मारने की धमकी भी देने लगे हैं. अगर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल या आप के किसी अन्य नेता या कार्यकर्ता को कुछ होता है तो इसके लिए सीधे तौर पर भाजपा जिम्मेदार होगी. आप के बयान में आगे कहा गया है कि 'भाजपा इतनी नीचे गिर गई है कि अब वह एक निर्वाचित मुख्यमंत्री को मारने की साजिश कर रही है. ये पूरी साजिश गुजरात और एमसीडी चुनावों से पहले बीजेपी के सीएम अरविंद केजरीवाल और आप से बेहद डरने का प्रतीक है.
बीजेपी जानती है कि वह एमसीडी को बुरी तरह हारने वाली है और अगले महीने गुजरात से बाहर होना तय है. बीजेपी का हर एक नेता पूरी तरह से निराश और परेशान है क्योंकि एमसीडी चुनावों में उनकी करारी हार के बाद उनकी दुकानें हमेशा के लिए बंद हो जाएंगी.' आप ने आगे कहा- 'भाजपा नेताओं द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली भाषा से पता चलता है कि वे दिल्लीवासियों से कितनी नफरत करते हैं और कैसे वे दिल्ली के लोगों की भावनाओं के लिए शून्य सम्मान रखते हैं. दिल्ली की 2 करोड़ जनता द्वारा चुने गए मुख्यमंत्री को खुली धमकी देकर भाजपा न केवल मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मिले जनादेश का अपमान कर रही है, बल्कि दिल्ली के सामाजिक ताने-बाने को भी नुकसान पहुंचा रही है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












