
केएस ईश्वरप्पाः कर्नाटक के मंत्री जिन्होंने येदियुरप्पा के खिलाफ खोला मोर्चा
AajTak
कर्नाटक सरकार में मंत्री केएस ईश्वरप्पा और सीएम येदियुरप्पा एक ही जिले शिमोगा से आते हैं और दोनों ही बीजेपी नेताओं ने एक साथ राजनीतिक सफर शुरू किया था. ऐसे में दोनों ही नेता एक दूसरे के काफी करीबी माने जाते हैं, लेकिन अब ईश्वरप्पा ने सीएम के खिलाफ बगावती तेवर अपना लिया है.
कर्नाटक में मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को सत्ता पर काबिज हुए 20 महीने भी नहीं गुजरे हैं और उनके खिलाफ बगावत के सुर उठने लगे हैं. कर्नाटक सरकार में कैबिनेट मंत्री केएस ईश्ररप्पा ने सीएम येदियुरप्पा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. ईश्वरप्पा ने राज्यपाल वजुभाई वाला को चिट्ठी लिखकर शिकायत की है कि मुख्यमंत्री उनके कामकाज में हस्तक्षेप करते हैं. इतना ही नहीं उन्होंने यह बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा तक से कर दी है. ऐसे में सवाल उठता है कि येदियुरप्पा के खिलाफ बागवती तेवर अपनाने वाले ईश्वरप्पा कौन हैं? बता दें कि दक्षिण भारत में बीजेपी की पहली पीढ़ी के नेता और पांच बार के विधायक व मंत्री केएस ईश्वरप्पा ने मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के खिलाफ मोर्चा खोला है. उन्होंने राज्यपाल से शिकायत की है कि सीएम येदियुरप्पा ने कई नियमों का उल्लंघन किया है. ईश्वरप्पा ने कहा है कि येदियुरप्पा ने उन्हें बताए बिना ही उनके विभाग से जुड़े 774 करोड़ रुपए का आबंटन कर दिया, बजट में बेंगलुरु के लिए 65 करोड़ रुपए आबंटित कर दिए गए और दूसरे 30 जिलों की उपेक्षा की गई. ऐसा ही चलता रहा कि तो पता नहीं मंत्री के रूप में मैं क्या करूंगा.More Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












