
केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस को फोन पर मिली धमकी और गाली गलौच, FIR दर्ज
AajTak
इससे पहले बुधवार को केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस खेमे के नेता केशव सिंह ने चिराग पासवान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और आरोप लगाया कि उनको चिराग से जान का खतरा है.
केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस को गुरुवार को अज्ञात व्यक्ति द्वारा फ़ोन पर धमकी देने और गाली-गलौज करने की खबर है. जिसके चलते केंद्रीय मंत्री ने पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई है. सूत्रों के मुताबिक माना जा रहा है कि यह हरकत चिराग पासवान के समर्थक ने की है. जिसमें उसने केंद्रीय मंत्री को फ़ोन पर धमकी दी और गाली-गलौज की. इससे पहले बुधवार को केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस खेमे के नेता केशव सिंह ने चिराग पासवान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और आरोप लगाया कि उनसे उनकी जान को खतरा है. केशव सिंह ने चिराग पासवान और सौरभ पांडे समेत चार अन्य नेताओं के खिलाफ जान का खतरा बताते हुए पटना में प्राथमिकी दर्ज कराई है.More Related News













