
'केंद्रीय मंत्रियों के घर मिले 30-35 वोट', AAP का आरोप- भाजपा ने धांधली से जीता दिल्ली चुनाव
AajTak
संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में बड़े पैमाने पर चुनावी भ्रष्टाचार हुआ. AAP ने इसके सबूत पेश किए, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. उन्होंने दावा किया कि केंद्रीय मंत्रियों के घरों के पते पर 30-35 वोट मिले, जबकि BJP कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के 14 विधानसभा क्षेत्रों में हजारों वोट कटवाने के लिए आवेदन दिए.
आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बिहार में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और दिल्ली विधानसभा चुनाव में कथित भ्रष्टाचार को लेकर केंद्र की मोदी सरकार और भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर तीखा हमला बोला. उन्होंने संसद में एसआईआर पर चर्चा नहीं कराने को लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ करार देते हुए कहा कि इससे साफ है कि बीजेपी इस पूरे खेल में शामिल है. संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में बड़े पैमाने पर चुनावी भ्रष्टाचार हुआ. AAP ने इसके सबूत पेश किए, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. उन्होंने दावा किया कि केंद्रीय मंत्रियों के घरों के पते पर 30-35 वोट मिले, जबकि BJP कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के 14 विधानसभा क्षेत्रों में हजारों वोट कटवाने के लिए आवेदन दिए. उन्होंने कहा, 'दिल्ली में उन लोगों के वोट काटे गए, जो वर्षों से यहां रह रहे हैं. अरविंद केजरीवाल ने आधार कार्ड समेत तमाम सबूतों के साथ इन गड़बड़ियों को मीडिया के सामने रखा था.'
यह भी पढ़ें: 'बीजेपी-चुनाव आयोग की 'वोट चोरी' की बड़ी वजह कांग्रेस की खामोशी', AAP ने लगाए आरोप
दिल्ली में 7-8% वोटों का घोटाला हुआ: संजय सिंह
संजय सिंह ने BJP पर आरोप लगाया कि उसने दिल्ली का चुनाव वोटों के घोटाले से जीता है. उन्होंने कहा, 'BJP महज 2% वोटों से आगे थी, लेकिन इसमें 7-8% का घोटाला किया गया. कांग्रेस उस समय चुप रही, उसे भी दिल्ली के मुद्दे पर बोलना चाहिए था.' आम आदमी पार्टी के सांसद ने महाराष्ट्र, हरियाणा और अन्य राज्यों में भी BJP पर इसी तरह के घोटाले का आरोप लगाया. उन्होंने बिहार का जिक्र करते हुए कहा, 'मृत लोगों और यहां तक कि डोनाल्ड ट्रंप जैसे नामों को मतदाता सूची में शामिल किया जा रहा है.'
AAP के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा, 'चुनाव आयोग वोट चोरी के मुद्दे पर छिपकर भाग रहा है और BJP नेता उसकी वकालत कर रहे हैं.' उन्होंने मांग की कि चुनाव आयोग मतदाता सूची की डिजिटल कॉपी विपक्षी दलों को सौंपे. सौरभ भारद्वाज ने कहा, 'अगर डिजिटल कॉपी मिल जाए, तो एक हफ्ते में पूरा फर्जीवाड़ा देश के सामने आ जाएगा.' उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग ने जानबूझकर प्रक्रिया को इतना जटिल बनाया है कि गड़बड़ियों को उजागर करने में महीनों लग जाते हैं.
यह भी पढ़ें: 'दिल्ली में सीवर डिसिल्टिंग में हुआ करप्शन...', AAP ने लगाया आरोप, थर्ड पार्टी ऑडिट की उठाई मांग

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








