
कुशाल टंडन ने अंकिता को किया सुशांत का गाना डेडिकेट, लिखा- हमारे एंजल फ्रेंड की ओर से
AajTak
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति बांसुरी पर कई गानों की धुन निकाल रहा है. गाना ‘कौन तुझे’ वह बजाता है जो सुशांत की फिल्म ‘एमएस धोनीः द अनटोल्ड स्टोरी’ का है. वीडियो शेयर करते हुए कुशाल ने लिखा, “अंकिता लोखंडे, यह तुम्हारे लिए हमारे एंजल फ्रेंड की ओर से.”
टीवी एक्टर कुशाल टंडन इस समय उदयपुर में हैं. वह सोशल मीडिया पर लगातार ट्रिप की फोटोज और वीडियोज शेयर कर रहे हैं. परिवार के साथ इन्होंने उदयपुर में अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया है. फैन्स का शुक्रिया अदा करते हुए इन्होंने कई पोस्ट की हैं. हाल ही में कुशाल ने इंस्टाग्राम स्टोरीज में एक म्यूजिकल परफॉर्मेंस का वीडियो शेयर किया. इसमें दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का गाना बजता सुनाई दे रहा है. इसके साथ ही उन्होंने अंकिता लोखंडे को टैग किया है और कहा है कि यह गाना उनके एंजल फ्रेंड सुशांत की ओर से उनके लिए है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति बांसुरी पर कई गानों की धुन निकाल रहा है. गाना ‘कौन तुझे’ वह बजाता है जो सुशांत की फिल्म ‘एमएस धोनीः द अनटोल्ड स्टोरी’ का है. वीडियो शेयर करते हुए कुशाल ने लिखा, “अंकिता लोखंडे, यह तुम्हारे लिए हमारे एंजल फ्रेंड की ओर से.” अंकिता ने भी कुशाल की यह पोस्ट री-शेयर की है.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












