
कुल्हाड़ी, कत्ल और कातिल... दहला देगी पत्नी का मर्डर करने वाले हत्यारे पति की खौफनाक कहानी
AajTak
पुलिस ने बुधवार को इस सनसनीखेज के वारदात के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी ने मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात को इस वारदात को अंजाम दिया. हालांकि अभी तक इस घटना के पीछे का कारण साफतौर पर पता नहीं चल पाया है.
राजस्थान के बाड़मेर जिले में मानसिक रूप से बीमार एक शख्स ने कुल्हाड़ी से वार कर अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया. इस दौरान उसने कुल्हाड़ी से अपनी बेटी पर भी जानलेवा हमला किया. जिससे वो घायल हो गई. आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. पूरे मामले की छानबीन की जा रही है.
पुलिस ने बुधवार को इस सनसनीखेज के वारदात के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी ने मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात को इस वारदात को अंजाम दिया. हालांकि अभी तक इस घटना के पीछे का कारण साफतौर पर पता नहीं चल पाया है. लेकिन इस कहानी में तंत्र मंत्र की बात भी सामने आ रही है.
यह वारदात बाड़मेर जिले के धोरीमन्ना थाना क्षेत्र की है. स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) गिरधारी राम ने इस मामले में जानकारी देते हुए पीटीआई को बताया कि 40 वर्षीय चुन्नी लाल मानसिक रूप से अस्थिर प्रतीत होता है. उसी ने मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात को अपनी 38 वर्षीय पत्नी जिया पर कुल्हाड़ी से जोरदार वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
इस दौरान आरोपी चुन्नी लाल की 18 वर्षीय बेटी भी जाग गई. आरोपी ने उस पर भी हमला कर दिया. इस दौरान वो भी कुल्हाड़ी के वार से घायल हो गई. जिसे बाद में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया.
धोरीमन्ना थाना के स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) गिरधारी राम ने आगे बताया कि आरोपी चुन्नी लाल को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने बताया कि जीया की लाश को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया गया है.
इलाके में चर्चा है कि आरोपी चुन्नी लाल को अपनी बीवी पर तंत्र-मंत्र का शक था. उसे लगता था कि उसकी पत्नी आत्माओं से संपर्क करती है. उनसे बातें करती है. वो फोन पर बहुत समय बिताती थी. इन्हीं सब बातों से परेशान होकर चुन्नी लाल ने ये खौफनाक कदम उठाया है. हालांकि पुलिस ने ऐसी किसी बात की पुष्टि ही नहीं की है.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







