
कुर्सी नहीं छोड़ना चाहते गहलोत... CM से 'अपने' ही खफा, गद्दार वाले बयान पर MLA ने घेरा
AajTak
राजस्थान कांग्रेस में इन दिनों घमासान मचा हुआ है. दरअसल, सीएम अशोक गहलोत ने सचिन पायलट पर टिप्पणी करते हुए गद्दार कहा था. इसके बाद गहलोत खेमे के विधायक हरीश चौधरी ने उनके खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया है. हरीश चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सचिन पायलट के खिलाफ जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया है, वो शोभा नहीं देता है.
राजस्थान में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की एंट्री से पहले ही सियासी घमासान मचा हुआ है. अशोक गहलोत और सचिन पायलट एक-दूसरे पर निशाना साध रहे हैं. हाल ही में अशोक गहलोत ने पायलट को गद्दार कहा था. इसके बाद गहलोत खेमे के विधायक और पंजाब के प्रभारी हरीश चौधरी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.
हरीश चौधरी ने कहा कि लोग सत्ता पर बने रहना चाहते हैं और नए लोगों को मौक़ा नहीं देना चाहते हैं. हरीश चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सचिन पायलट के खिलाफ जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया है, वो शोभा नहीं देता है.
हरीश चौधरी ने कहा कि राजस्थान की यह परंपरा नहीं रही है कि हम खराब भाषा का इस्तेमाल करें. उन्होंने कहा कि जब यह तय हो गया है कि कोई भी बयानबाज़ी नहीं करेगा, तो फिर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को नहीं बोलना चाहिए. अनुशासन सबके लिए है. गहलोत खुद को अभिभावक कहते हैं तो अभिभावक की ज़िम्मेदारी भी होती है. हरीश चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री के लोग जाति के आधार पर लोगों को लड़ाने का काम कर रहे हैं.
वहीं, पायलट गुट के वन मंत्री हेमाराम चौधरी ने कहा कि पायलट ने राजस्थान में कांग्रेस को खड़ा करने के लिए बहुत मेहनत की है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को कांग्रेस ने 2 बार मुख्यमंत्री बनाया, मगर पार्टी बुरी तरह से हारी. फिर पायलट ने पार्टी को खड़ा किया. इस बीच गहलोत के ख़ास कहे जाने वाले मंत्रियों और विधायकों ने कुछ भी बोलने से मना कर दिया है.
गहलोत गुट के खिलाड़ी लाल वैरवा बोले- हम सब बहुत आहत
गहलोत गुट के विधायक ने कहा कि हम सब लोग बहुत आहत हैं कि अशोक गहलोत इतने वरिष्ठ नेता हैं. प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं, उन्होंने ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया. अशोक गहलोत फैसला नहीं करते हैं. कांग्रेस में फैसला आलाकमान करता है और जब आलाकमान फैसला ले लेता है, तो वह फाइनल होता है. आलाकमान फैसला कर दे तो फिर ऐसे बोलने से क्या मतलब है. ये शोभा नहीं देता. 90 प्रतिशत विधायक आलाकमान के साथ हैं.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












