
कुमकुम भाग्य: सृति झा ने बताया कितना मुश्किल रहा प्रज्ञा से गयत्री बनना
AajTak
इस समय शो में प्रज्ञा का किरदार एक अलग सस्पेंस से होते हुए गुजर रहा है. वे अब घर में रूप बदल कर आई हैं. उन्होंने हेल्पर गायत्री के भेष में घर में एंट्री मारी है. हालिया इंटरव्यू में प्रज्ञा का रोल करने वाली सृति झा ने बताया है कि उनके लिए भेष बदलकर गायत्री बनना कितना मुश्किल था.
जी टीवी के पॉपुलर शो कुमकुम भाग्य को दर्शकों का खूब प्यार मिलता है. ये शो काफी समय से टेलिकास्ट किया जा रहा है जिसमें प्रज्ञा और अभी की रिलेशनशिप के बारे में दिखाया जाता है. दोनों का रिश्ता शो में काफी उतार-चढ़ाव से भरा रहा है. शो वक्त के साथ-साथ काफी आगे भी बढ़ गया है और कई सारे ट्विस्ट और टर्न्स ले रहा है. इस समय शो में प्रज्ञा का किरदार एक अलग सस्पेंस से होते हुए गुजर रहा है. वे अब घर में रूप बदल कर आई हैं. उन्होंने हेल्पर गायत्री के भेष में घर में एंट्री मारी है. हालिया इंटरव्यू में प्रज्ञा का रोल करने वाली सृति झा ने बताया है कि उनके लिए भेष बदलकर गायत्री बनना कितना मुश्किल था. सृति ने एक इंटरव्यू में बातचीत के दौरान कहा कि- प्रज्ञा ने गायित्री का नया भेष धारण कर लिया है. मैं तो ये कहूंगी कि मेरे लिए ये चैलेंजिंग था. उसका उच्चाहरण, हरियाणवी भाषा और मायने समझना मुश्किल है. मगर मैं पूरी तरह से रोल में ढलने की कोशिश कर रही हूं. क्रिएटिव टीम, प्रोडक्शन टीम और मेरे को-स्टार्स इसमें मेरी बहुत मदद कर रहे हैं. वे मुझे टिप्स दे रहे हैं कि मैं कैसे अपनी हरियाणवी भाषा को ठीक कर सकूं. मुझे उम्मीद है कि जैसे लोगों ने मुझे प्रज्ञा के तौर पर पसंद किया है वैसे ही वे मुझे गायत्री के रोल में भी पसंद करेंगे.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












