
कुमकुम भाग्य फेम Pooja Banerjee ने शेयर की नन्ही बेटी की पहली तस्वीर, बताया क्या रखा नाम
AajTak
कुमकुम भाग्य फेम एक्ट्रेस पूजा बनर्जी ने अपनी नन्ही बेटी की पहली फोटो फैंस संग शेयर की है. एक्ट्रेस ने फोटो के कैप्शन में अपनी बेटी का नाम भी बताया है. एक्ट्रेस की बेटी तस्वीर में इतनी क्यूट लग रही हैं कि देखने वाला बस देखता ही रह जाए.
कुमकुम भाग्य फेम एक्ट्रेस पूजा बनर्जी इन दिनों अपनी न्यूली बॉर्न लिटिल प्रिंसेस के साथ स्पेशल टाइम स्पेंड कर रही हैं. 12 मार्च को पूजा बनर्जी के घर नन्ही परी का जन्म हुआ था. बेटी के जन्म से पूजा और उनके हसबैंड संदीप सेजवाल अभी तक सेलिब्रेशन मूड में हैं. एक्ट्रेस ने अब अपनी लिटिल प्रिंसेस की पहली फोटो फैंस संग शेयर की है.
इतनी क्यूट हैं पूजा बनर्जी की बेटी
पूजा बनर्जी ने अपनी नन्ही बेटी का खूबसूरत फोटोशूट कराया है. बेटी के फोटोशूट की एक क्यूट तस्वीर पूजा बनर्जी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की है. अपनी फेवरेट एक्ट्रेस की लिटिल प्रिंसेस की पहली झलक देखकर फैंस खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं.
पूजा बनर्जी की नन्ही बेटी तस्वीर में पिंक कलर के फैब्रिक में लिपटे हुए क्यूट अंदाज में सोते हुए नजर आ रही हैं. बेबी के सिर पर फ्लोरल डिजाइन का हेयरबैंड भी लगा है. पूजा की बेटी व्हाइट फेदर मैट पर लेटी हुई नजर आ रही हैं, जिसके चारों तरफ आर्टिफिशियल फूल लगे हैं.
ग्लैमरस हैं Urfi Javed की मां और बहन, स्टाइलिश लुक में पैपराजी को दिए पोज, यूजर्स बोले- कितनी प्यारी हैं
Pak एक्ट्रेस ने पूर्व पीएम नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज को लगाई लताड़, बोलीं- आपके मुंह में खाक

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












