
'कुमकुम भाग्य' फेम अश्लेषा सावंत हुईं कोरोना संक्रमित, शेयर की पोस्ट
AajTak
अश्लेषा सावंत ने बताया कि उन्होंने खुद को घर पर क्वारनटीन कर लिया है और डॉक्टर्स की निगरानी में वह दवाएं ले रही हैं. इसके अलावा वह अपनी सेहत और डायट का भी पूरी ख्याल रख रही हैं.
टीवी के पॉपलुर शो 'कुमकुम भाग्य' एक्ट्रेस अश्लेषा सावंत कोरोना संक्रमित पाई गई हैं. इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैन्स को दी है. अश्लेषा सावंत ने बताया कि उन्होंने खुद को घर पर क्वारनटीन कर लिया है और डॉक्टर्स की निगरानी में वह दवाएं ले रही हैं. इसके अलावा वह अपनी सेहत और डायट का भी पूरी ख्याल रख रही हैं. अश्लेषा सावंत ने दी यह जानकारी एक्ट्रेस अश्लेषा सावंत ने पोस्ट में लिखा, "मैं आज कोरोना संक्रमित पाई गई हूं. डॉक्टर्स की सलाह मानते हुए मैंने खुद को घर पर आइसोलेट करने के साथ क्वारनटीन कर लिया है. आप लोग भी अपना ख्याल रखें और सुरक्षित रहिए. सबसे जरूरी शांत रहिए. दुआएं और मजबूती आप सभी के लिए. आप सभी के प्यार और सपोर्ट के लिए दिल से शुक्रिया." इस पोस्ट के साथ अश्लेषा सावंत ने ऑक्सीमीटर और थर्मामीटर को हाथ में रखकर फोटो शेयर की है. इस फोटो के साथ उन्होंने लोगों से सुरक्षित रहने की अपील की है.More Related News

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












