
'कुमकुम भाग्य' पूजा बनर्जी बनने वाली हैं मां, बताया कैसे पति को दी Good News
AajTak
एक्ट्रेस का कहना है कि वह साल 2020 में मां बनने की प्लानिंग कर रही थीं, लेकिन लॉकडाउन के कारम वह यह कदम न उठा सकीं. इसके अलावा साल 2019 में एक्ट्रेस का एक्सीडेंट हो गया था, जिसके चलते भी बेबी प्लानिंग में डिले हुआ.
एक्ट्रेस पूजा बनर्जी ने फैन्स को खुशखबरी देते हुए बताया है कि वह जल्द ही मां बनने वाली हैं. टीवी स्टार और उनके पति संदीप सेजवाल पेरेंट्स बनने वाले हैं. साल 2017 में दोनों ने शादी रचाई थी. साल 2022 में दोनों ही पेरेंट्स बनने वाले हैं. हालांकि, एक्ट्रेस का कहना है कि वह साल 2020 में मां बनने की प्लानिंग कर रही थीं, लेकिन लॉकडाउन के कारण यह कदम न उठा सकीं. इसके अलावा साल 2019 में एक्ट्रेस का एक्सीडेंट हो गया था, जिसके चलते भी बेबी प्लानिंग में डिले हुआ.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












