
कुपवाड़ा में LoC पर सुरंग से घुसपैठ की कोशिश, सुरक्षाबलों ने मार गिराए दो आतंकी
AajTak
जम्मू-कश्मीर के माछिल सेक्टर में सुरक्षाबलों ने एक बार फिर पाकिस्तानी घुसपैठियों की भारत में घुसने की कोशिश को नाकाम कर दिया है. सुरक्षाबलों ने दो घुसपैठियों को ढेर कर दिया है.
जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों ने एक बार फिर पाकिस्तानी आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है. उत्तरी कश्मीर में कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में नियंत्रण रेखा के करीब सेना ने घुसपैठ की बड़ी कोशिश को नाकाम करते हुए दो आतंकियों को मार गिराया है. मारे गए आतंकियों ने नियंत्रण रेखा (LoC) पर सुरंग बनाकर भारत में घुसने की कोशिश की थी. मारे गए आतंकियों के अन्य साथियों की धरपकड़ के लिए तलाशी अभियान जारी है.
दरअसल पुलिस और सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि सीमा पार से घुसपैठ की कोशिश की जा रही है, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली. इसी दौरान घुसपैठ की कोशिश में आतंकवादी आते दिखे तो सुरक्षाबलों ने उन्हें घेर लिया और सरेंडर करने को कहा. आतंकियों ने इसी दौरान फायरिंग शुरू कर दी.
सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए उन्हें मार गिराया. इनके पास से कुछ हथियार और पाकिस्तानी करेंसी भी बरामद हुई है. सुरक्षाबलों को अंदेशा है कि आसपास कुछ और पाकिस्तानी आतंकी छिपे हो सकते हैं और इसके लिए तलाशी अभियान चलाया गया है.
एनआईए ने की छापेमारी
आपको बता दें कि आज ही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने राजौरी जिले के ढांगरी गांव में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के हमले के सिलसिले में पुंछ जिले में कई संदिग्धों के परिसरों पर छापेमारी की. ये छापे प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े ओवरग्राउंड वर्कर्स (ओजीडब्ल्यू) के आवासीय परिसरों पर मारे गए. इस दौरान आपत्तिजनक डेटा और सामग्री वाले कई डिजिटल उपकरणों और दस्तावेजों को जब्त कर लिया गया है.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.







