
कुछ नेताओं ने किया G-23 का गलत इस्तेमाल, PK की कांग्रेस में एंट्री का विरोध ना करें नेता: वीरप्पा मोइली
AajTak
कांग्रेस पार्टी की मौजूदा स्थिति और प्रशांत किशोर की एंट्री की अटकलों को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री वीरप्पा मोइली ने अहम बयान दिया है. इसी के साथ वीरप्पा मोइली ने जी-23 ग्रुप को लेकर भी टिप्पणी की है.
कांग्रेस (Congress) में जारी कलह और तमाम मुश्किलों को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता वीरप्पा मोइली (Veerappa Moily) ने कई बातें कही हैं. वीरप्पा मोइली का कहना है कि कुछ नेताओं ने जी-23 ग्रुप का गलत इस्तेमाल किया, उनका आइडिया सही नहीं था. कांग्रेस नेता ने इसी के साथ चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) के कांग्रेस में आने का सपोर्ट किया. समाचार एजेंसी पीटीआई को दिए इंटरव्यू में वीरप्पा मोइली ने कहा कि प्रशांत किशोर का कांग्रेस में आने का जो विरोध कर रहे हैं, वो रिफॉर्म के खिलाफ है. वीरप्पा मोइली ने कहा कि जी-23 का कुछ नेताओं ने गलत इस्तेमाल किया. जी-23 को पार्टी को बनाने के लिए काम करना था, ना कि उसे बर्बाद करने के लिए. सोनिया गांधी की लीडरशिप में पार्टी में रिफॉर्म हो ही रहा है, ऐसे में इसमें जी-23 का कोई रोल नहीं है. कांग्रेस नेता ने कहा कि आगे भी जी-23 जैसे किसी ग्रुप का गठन या समर्थन कांग्रेस के विरोधियों को ही लाभ पहुंचाने वाला है. ‘प्रशांत किशोर की ज्वाइनिंग का विरोध ना हो’ पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जिस बड़े बदलाव की बात हो रही है, वह सोनिया गांधी की अगुवाई में हो रहा है, सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) लगातार फैसले ले रही हैं और वो एक्टिव हैं. प्रशांत किशोर के कांग्रेस में आने की अटकलों को लेकर वीरप्पा मोइली ने कहा कि जो इसका विरोध कर रहे हैं, वो ऐसा ना करें क्योंकि देश और कांग्रेस (Congress) के लिए ज़रूरी है कि पार्टी में रिफॉर्म आए. वीरप्पा मोइली के मुताबिक, प्रशांत किशोर अगर पार्टी में शामिल होकर काम करते हैं तो वो ज्यादा सही रहेगा. शरद पवार के बयान पर जवाब कांग्रेस की मौजूदा स्थिति को लेकर वीरप्पा मोइली ने कहा कि हम कभी हार सकते हैं, लेकिन ये हमेशा के लिए नहीं हो सकता है. पहले भी ऐसा देखने को मिला है कि कांग्रेस ने ज़बरदस्त वापसी की है. एनसीपी प्रमुख शरद पवार के बयान पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि शरद पवार खुद इस बात को स्वीकार कर चुके हैं कि कई राज्यों में सिर्फ कांग्रेस ही भाजपा का मुकाबला कर सकती है. ‘राहुल फिर बनें कांग्रेस अध्यक्ष’ राहुल गांधी की फिर से अध्यक्ष पद पर वापसी की अटकलों को लेकर वीरप्पा मोइली ने कहा कि राहुल गांधी ही अध्यक्ष पद के लिए सबसे बेहतर च्वाइस हैं, लेकिन इस वक्त पार्टी को रिऑर्गनाइज़ करने की भी ज़रूरत है. वीरप्पा मोइली का ये बयान तब आया है, जब राहुल गांधी को फिर से कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने की मांग ज़ोर पकड़ रही है.
रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.







