'कुछ तो गड़बड़ है', CWC मीटिंग में राहुल गांधी ने महाराष्ट्र चुनाव को लेकर EC पर उठाए सवाल
AajTak
सूत्रों के मुताबिक, सीडब्ल्यूसी की बैठक में बोलते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों पर सवाल उठाए और चुनाव आयोग की भूमिका को संदिग्ध बताया. उन्होंने कहा, 'वोटर लिस्ट में बड़ा बदलाव हुआ. लोकसभा चुनाव 2024 के बाद महाराष्ट्र की 118 सीटों पर 72 लाख मतदाता जुड़े, जिनमें से बीजेपी ने 102 सीटें जीतीं. इससे साफ होता है कि कहीं न कहीं कुछ तो गड़बड़ है.'
कांग्रेस ने गुरुवार को कर्नाटक के बेलगावी में CWC की बैठक आयोजित की. इस बैठक में पार्टी के नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के परिणाम और चुनाव आयोग पर सवाल उठाया. कांग्रेस पहले ही महाराष्ट्र चुनाव के नतीजों पर संदेह जता चुकी है जिसका हाल ही में EC ने जवाब दिया था.
चुनाव आयोग की भूमिका को बताया संदिग्ध
सूत्रों के मुताबिक, सीडब्ल्यूसी की बैठक में बोलते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों पर सवाल उठाए और चुनाव आयोग की भूमिका को संदिग्ध बताया. उन्होंने कहा, 'वोटर लिस्ट में बड़ा बदलाव हुआ. लोकसभा चुनाव 2024 के बाद महाराष्ट्र की 118 सीटों पर 72 लाख मतदाता जुड़े, जिनमें से बीजेपी ने 102 सीटें जीतीं. इससे साफ होता है कि कहीं न कहीं कुछ तो गड़बड़ है.'
चुनाव आयोग ने दिया आरोपों का जवाब
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की ओर से उठाए गए सवालों का जवाब देते हुए चुनाव आयोग ने मंगलवार को कहा कि महाराष्ट्र में मतदाताओं के नाम मनमाने ढंग से जोड़े या हटाए नहीं गए हैं. कांग्रेस के आरोपों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए चुनाव आयोग ने कहा कि शाम 5 बजे के मतदान के आंकड़ों की तुलना अंतिम मतदान डेटा के साथ करना सही नहीं होगा.
चुनाव आयोग ने यह भी बताया कि शाम 5 बजे से रात 11:45 बजे तक मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी सामान्य थी, जो मतदान एकत्रीकरण की प्रक्रिया का हिस्सा था. डाले गए वोटों और गिने गए वोटों में अप्रासंगिक अंतर हो सकता है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.