
कुएं से हर घंटे आ रही थीं खौफनाक आवाजें, सहमे गांव वाले, सच्चाई जानकर दंग रह गए!
AajTak
भूत-प्रेत की कहानियां सुनते ही दिल में एक अजीब-सी दहशत उठती है, और कई बार यह डर असलियत से भी बड़ा हो जाता है. ऐसा ही एक दिलचस्प लेकिन डरावना वाकया थाईलैंड के माए सोट क्षेत्र में देखने को मिला, जिसने पूरे गांव को दहशत में डाल दिया.
भूत-प्रेत की कहानियां सुनते ही दिल में एक अजीब-सी दहशत उठती है, और कई बार यह डर असलियत से भी बड़ा हो जाता है. ऐसा ही एक दिलचस्प लेकिन डरावना वाकया थाईलैंड के माए सोट क्षेत्र में देखने को मिला, जिसने पूरे गांव को दहशत में डाल दिया.
थाई-म्यांमार सीमा के पास बसे इस छोटे से गांव के लोगों ने रात के सन्नाटे में जंगल से आती अजीबोगरीब चीखों को सुना. ये चीखें इतनी डरावनी थीं कि किसी ने घर से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं की. चारों ओर सिर्फ यही चर्चा थी-क्या ये आत्माओं की आवाज़ें हैं? दहशत का माहौल इतना बढ़ गया कि किसी ने पुलिस को बुला लिया.
आत्मा से सामना होने का इंतजार!
पुलिस ने हिम्मत जुटाकर जंगल की तलाशी शुरू की. टॉर्च की रोशनी में हर पेड़-पौधे और झाड़ी की छानबीन होने लगी. हर कोई सांस रोककर किसी रहस्यमयी आत्मा के मिलने का इंतजार कर रहा था. लेकिन जैसे ही पुलिस एक पुराने, सूखे कुएं के पास पहुंची, चीखें और तेज़ हो गईं. दिलों की धड़कनें बढ़ने लगीं.
जब पुलिस ने कुएं में झांककर देखा तो सब चौंक गए! कुएं के तल में एक इंसान दिखा. वह चीनी नागरिक लियू चुआनयी थे, जो तीन दिन पहले एक हादसे की वजह से कुएं में गिर गए थे. उनके चेहरे पर दर्द और थकान साफ झलक रही थी.
हर घंटे लियू की आवाज़ गूंज के साथ पूरे गांव में फैलती

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.












