
'कीड़े-मकोड़ों की तरह जीवन जीने को मजबूर...', UPSC के छात्र ने CJI को लिखी चिट्ठी
AajTak
बीते शनिवार को ओल्ड राजेंद्र नगर में Rau's IAS स्टडी सर्किल इंस्टीट्यूट के बेसमेंट में पानी भर गया था. इस पानी में डूबने से तीन छात्रों की मौत हो गई थी. जिनकी पहचान उत्तर प्रदेश की श्रेया यादव, तेलंगाना की तान्या सोनी और केरल के नेविन डाल्विन के तौर पर की गई थी.
दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर के Rau's IAS कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी में डूबने से तीन छात्रों की मौत के मामले में यूपीएससी के एक स्टूडेंट ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया. छात्र ने अदालत ने इस मामले में जल्द से जल्द हस्तक्षेप करने की मांग की है.
अविनाश दुबे नाम के छात्र ने पत्र में कहा है कि ओल्ड राजेंद्र नगर और मुखर्जी नगर जैसे इलाकों में कुप्रबंधन की वजह से छात्र कीड़े-मकोड़ों की तरह जी रहे हैं. यहां छात्र नरकीय जीवन जी रहे हैं.
दुबे ने कहा कि मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि तीन छात्रों की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ एक्शन लिया जाए और हमारे संवैधानिक अधिकारों की रक्षा की जाए.
छात्र ने सुप्रीम कोर्ट से आग्रह किया है कि ओल्ड राजेंद्र नगर और मुखर्जी नगर जैसे इलाकों में जलभराव की समस्या का समाधान खोजने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए जाएं.
दुबे ने बताया कि राजेंद्र नगर और मुखर्जी नगर जैसे इलाकों में छात्र नरकीय जीवन जीने को मजबूर हैं. नालियां जाम होने से बारिश का पानी घरों के भीतर पहुंच जाता है. हमें घुटने तक के पानी में चलना पड़ता है. दिल्ली सरकार और एमसीडी हमें कीड़े-मकोड़ों की तरह जीने के लिए मजबूर कर रही है. स्वस्थ जीवन जीते हुए पढ़ाई करना हमारा मौलिक अधिकार है. लेकिन दुर्भाग्य से दिल्ली सरकार और एमसीडी का इस ओर ध्यान ही नहीं है.
बता दें कि बीते शनिवार को ओल्ड राजेंद्र नगर में Rau's IAS स्टडी सर्किल इंस्टीट्यूट के बेसमेंट में पानी भर गया था. इस पानी में डूबने से तीन छात्रों की मौत हो गई थी. जिनकी पहचान उत्तर प्रदेश की श्रेया यादवस तेलंगाना की तान्या सोनी और केरल के नेविन डाल्विन के तौर पर की गई थी.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








